UPPSC 2024 Exam Calendar : यूपीपीएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा
UPPSC 2024 Exam Calendar: यूपीपीएससी ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
विस्तार
UPPSC Exam Calendar 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर-2024 जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
UPPSC Exam Calendar 2024 परीक्षा शेड्यूल
-
यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती 2023 प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
-
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित होगी। जबकि पीसीएस (मुख्य) परीक्षा 07 जुलाई 2024 से शुरू होगी।
-
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी/आयुर्वेदिक प्रारंभिक परीक्षा 2023 22 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी।
-
यूपीपीएससी सहायक टाउन प्लानर एटीपी प्रारंभिक परीक्षा 2023 07 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी।
-
यूपीपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी 2023 टाइपिंग / शॉर्टहैंड परीक्षा 09 अप्रैल 2024 से शुरू होगी।
-
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स एलोपैथी परीक्षा मुख्य चरण II परीक्षा 2023 24 अप्रैल 2024 से शुरू होगी।
-
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स यूनानी/आयुर्वेदिक 2023 मुख्य परीक्षा 2023 09 जून 2024 को होगी।
-
यूपीपीएससी सहायक टाउन प्लानर एटीपी मेन्स चरण II परीक्षा 2023 19 जून 2024 को होगी।
-
यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 07 जुलाई 2024 को होगी।
-
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा 2023 28 जुलाई 2024 को होगी।
-
यूपीपीएससी तकनीकी शिक्षा सेवा परीक्षा 2023 25 अगस्त 2024 को होगी।
UPPSC Exam Calendar 2024 ऐसे करें चेक
-
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर करंट एग्जामिनेशन पर क्लिक करें।
-
जिस परीक्षा के लिए आपने आवेदन किया है उस पर क्लिक करें।
-
अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X