फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPPCS- 2018 interview will be held on 13 July, 2669 candidates will participate

उत्तर प्रदेश पीसीएस-2018 का इंटरव्यू की तारीख हुई तय, 2669 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 05 Jul 2020 09:21 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 05 Jul 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
UPPCS- 2018 interview will be held on 13 July, 2669 candidates will participate

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति के अगले ही दिन शनिवार को पीसीएस-2018 का इंटरव्यू कराने पर निर्णय ले लिया गया। साक्षात्कार 13 जुलाई से शुरू होगा, जिसमें 2669 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम छह जुलाई यानी सोमवार को जारी किया जाएगा। जिसमें इंटरव्यू की विभिन्न तिथियां निर्धारित की जाएंगी और अभ्यर्थियों को बताया जाएगा कि उन्हें साक्षात्कार के दौरन कौन से अभिलेख साथ लाने होंगे और इनका क्या प्रारूप होगा।

विज्ञापन


पीसीएस के कुल 988 पदों पर भर्ती होनी है लेकिन साक्षात्कार 984 पदों के लिए होगा। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। इन चार पदों का चयन परिणाम इस परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम के साथ जारी किया जाएगा। आयोग ने पिछले महीने 23 जून को पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 984 पदों के लिए 2669 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। साक्षात्कार में इन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होना है।
विज्ञापन


पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2018 में प्रदेश के 29 जिलों के 1381 केंद्रों में आयोजित की गई थी। इसके लिए छह लाख 35 हजार 844 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 62.42 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। आयोग ने पांच माह बाद 30 मार्च 2019 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था। जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और 18 से 22 अक्तूबर तक प्रयागराज एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित मुख्य परीक्षा में 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग सचिव जगदीश ने बताया कि इंटरव्यू 13 जुलाई से शुरू होगा और इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर 06 जुलाई से उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed