फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board Academic Calendar 2025-26; 10th-12th Board exam in February, Check here

UP Board: यूपी बोर्ड ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर, फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षा

Wed, 02 Apr 2025 05:44 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

UPMSP UP Board Academic Calendar 2025-26: यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएमएसपी ने अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की तिथि का भी एलान कर दिया है।
 

विज्ञापन
UPMSP UP Board Academic Calendar 2025-26; 10th-12th Board exam in February, Check here
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

UPMSP UP Board: यूपी बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में लिखा है कि 2025-26 के लिए सत्र की शुरुआत 01 अप्रैल, 2025 से होगी। वहीं, यूपीएमएसपी ने अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की तिथि का भी एलान कर दिया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह तक पूरा करना होगा। कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 के तीसरे सप्ताह में किया जाएगा। 12वीं की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा।
 

21 जनवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षा

यूपी बोर्ड सत्र 2025-26 में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से 05 फरवरी 2026 के बीच आयोजित करेगा। वहीं, बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में किया जाएगा। एकेडमिक कैलेंडर के साथ-साथ बोर्ड ने हर महीने आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का विवरण भी साझा किया है।

यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर 2025-26 देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम पर क्या है ताजा अपडेट?

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह दो अप्रैल को पूरा हो जाएगा। बुधवार को शत-प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार को पूरा हो जाएगा। वहीं, कंप्यूटर फर्मों में भी ओएमआर शीट का मूल्यांकन जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सात से 11 अप्रैल तक होगी स्पोर्ट्स के छात्रों की बोर्ड परीक्षा; सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट

अप्रैल के अंत में नतीजे आने की उम्मीद

सात व आठ अप्रैल को छूटे हुए छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिसमें 15 दिनों का वक्त लगेगा। परिणाम अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed