फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board 10th and 12th Result 2021 Latest Update On 10th Result Date 12th result

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: जानिए कब जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? 7 चरणों में माईरिजल्टप्लस पर ऐसे देख पाएंगे परिणाम  

Tue, 27 Jul 2021 01:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 27 Jul 2021 01:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस हफ्ते दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
UPMSP UP Board 10th and 12th Result 2021 Latest Update On 10th Result Date 12th result
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 2021 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस हफ्ते दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की तरफ से अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी कर सकता है। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के बोर्ड से 31 जुलाई तक 12वीं का रिजल्ट जारी करने के लिए कहा है। 31 जुलाई में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। ऐसे में बोर्ड किसी भी वक्त दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: जानिए कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? उमंग एप और एसएमएस से ऐसे कर पाएंगे चेक
विज्ञापन


आमतौर पर यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी करता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद रिजल्ट घोषणा से पहले तारीख की घोषणा करते आया है। इस बार भी संभावना है कि परिणाम की घोषणा की पूर्व सूचना बोर्ड की तरफ से दी जाएगी। अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अपना दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा अमर उजाला के  माईरिजल्टप्लस के जरिए भी विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इसके लिए results.amarujala.com पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
 -जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।

माईरिजल्टप्लस पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
-विद्यार्थी सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
-विद्यार्थी इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
-इसके अलावा, विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
-विद्यार्थियों को माई रिजल्ट प्लस पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए पंजीकरण करना होगा।
-इसके बाद विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी प्रदर्शित होगा जब बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed