फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2021: why board are delaying in declaring result

यूपी 10वीं, 12वीं परिणाम: आखिर नतीजे जारी करने में बोर्ड को क्यों लग रहा है इतना समय? पढ़िए असली वजह

Tue, 27 Jul 2021 10:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 27 Jul 2021 10:52 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आदेशानुसार जुलाई के पहले सप्ताह में ही परिणाम तैयार कर लिया गया था।

विज्ञापन
UPMSP UP Board 10th, 12th Result 2021: why board are delaying in declaring result
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईएससीई समेत विभिन्न बोर्डों द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी करने के बाद से उत्तर प्रदेश बोर्ड के 56 लाख से अधिक विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। बता दें कि 24 जून को न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने बोर्ड को 31 जुलाई 2021 तक कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। हालांकि 26 जुलाई तक यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तिथि तक का ऐलान नहीं किया है। 

विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने अभी तक नहीं जारी किए रोल नंबर
बोर्ड ने अभी तक कक्षा बारहवीं के छात्रों के रोल नंबर तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। वहीं कक्षा दसवीं के रोल नंबर 10 जुलाई को ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। बता दें कि बोर्ड ने एक बयान जारी कर यह सूचित किया था कि कोरोना महामारी की वजह से इस बार यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों का रोल नंबर वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि अब सवाल यह है कि बोर्ड को परिणाम जारी करने में इतना समय क्यों लग रहा है। अगर आप भी कक्षा दसवीं या बारहवीं के विद्यार्थी हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। 

विज्ञापन

परिणाम जारी करने में इस वजह से हो रही है देरी

प्रत्येक वर्ष कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के संबंध में प्रत्येक कार्य के लिए शासनादेश जारी होता है। हालांकि बिना परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में अभी तक कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आदेशानुसार जुलाई के पहले सप्ताह में ही परिणाम तैयार कर लिया गया था। लेकिन शासन स्तर पर निर्णय और कागजी औपचारिकता पूरी नहीं होने की वजह से अभी तक परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं हो पा रहा है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड का परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों के साथ ही अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं। परिणाम का अलर्ट पाने के लिए विद्यार्थी यहां दी गई लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं-

परिणाम देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed