फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   updeled.gov.in uptet admit card 2021 sarkari naukri download here up tet 2021

UPTET Admit Card 2021: यूपी डीईएलईडी की वेबसाइट ठप, परेशान उम्मीदवार ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं यूपी टेट के एडमिट कार्ड

Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 21 Nov 2021 04:58 PM IST
सार

UPTET Admit Card 2021 Updates: जिस समय में यूपी टेट उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए थी, उस महत्वपूर्ण समय में ये युवा उम्मीदवार यूपी टेट के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए कई घंटे से मशक्कत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
updeled.gov.in uptet admit card 2021 sarkari naukri download here up tet 2021
यूपी टेट प्रवेश-पत्र : वेबसाइट डाउन - फोटो : updeled.gov.in

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लाखों उम्मीदवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनकी परेशानी की वजह बनी यूपी डीईएलईडी की वेबसाइट की तकनीकी खामियां। जिस समय में यूपी टेट उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए थी, उस महत्वपूर्ण समय में ये युवा उम्मीदवार यूपी टेट के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए कई घंटे से मशक्कत कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपी टेट यानी यूपी डीईएलईडी के प्रवेश-पत्र 19 नवंबर, 2021 काे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किए गए थे। मगर, कुछ ही घंटों में भारी दवाब और उम्मीदवारों की अधिक संख्या के कारण यह वेबसाइट डाउन यानी ठप हो गई थी। जिसे अभी तक रिकवर नहीं किया जा सका है। कई उम्मीदवारों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


28 नवंबर को होनी है यूपी टेट परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया जा रहा है। परीक्षा के लिए 4,309 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 21 लाख 65 हजार से अधिक उम्मीदवार शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक रहेगी जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर ढ़ाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। 

2020 में नहीं हो पाई थी परीक्षा

हालांकि, अभी परीक्षा में एक सप्ताह का समय है। इसलिए, उम्मीदवारों को चिंता छोड़कर अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। प्रवेश-पत्र जारी होने के बाद रविवार दोपहर में वेबसाइट डाउन हो गई थी, शाम तक इसे ठीक कर लिए जाने की पूरी संभावना है। बता दें कि इस बार करीब 22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेंगे। इससे पहले 2019 में लगभग 16 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। जबकि 2020 में कोरोना के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई थी। 

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं UPTET के प्रवेश-पत्र

विज्ञापन

  • चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 'यूपीटीईटी प्रवेश-पत्र लिंक' पर क्लिक करें।
  • चरण 3: क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और स्क्रीन पर UPTET हॉल टिकट 2021 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • चरण 5: भविष्य के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और सहेजें।

 
उम्मीदवारों के लिए ये दस्तावेज लाना अनिवार्य

  • सभी उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में जमा किए फोटो के समान फोटो।
  • सरकार द्वारा प्रदत्त वैध पहचान पत्र।
  • यूपी टेट परीक्षा का प्रवेश -पत्र साथ लाना होगा।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed