{"_id":"67107d6ac0a982bcb00289d9","slug":"update-technical-education-with-time-improve-skills-in-cloud-computing-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Technical education: तकनीकी शिक्षा को समय के साथ करें अपडेट, क्लाउड कंप्यूटिंग में निखारें कौशल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Technical education: तकनीकी शिक्षा को समय के साथ करें अपडेट, क्लाउड कंप्यूटिंग में निखारें कौशल
Thu, 17 Oct 2024 08:28 AM IST
मेघा झा
सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार
सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:28 AM IST
सार
Technical education: स्वयं प्लस पर उपलब्ध एज्योर कोर्स में बिना कोडिंग अनुभव या डिग्री के शामिल होकर तकनीकी कौशल सीखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
कोडिंग प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Technical education: आज की तकनीकी दिन-ब-दिन अपडेट हो रही है। ऐसे में आपको भी नई तकनीकियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। स्वयं प्लस प्लेटफॉर्म पर शुरू किए गए विभिन्न 'एज्योर कोर्स' में शामिल होकर आप अपने तकनीकी कौशल को निखार सकते हैं। एज्योर, माइक्रोसॉफ्ट का एक क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों को डाटा रूपांतरण, डाटा भंडारण और कई अन्य क्लाउड संसाधनों और सेवाओं की एक श्रृंखला को नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है। एज्योर कोर्स आपको क्लाउड कंप्यूटिंग और विभिन्न सेवाओं, जैसे एज्योर, गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म या अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्लूएस) के मूल सिद्धांतों के बारे में सिखाएंगे। अन्य कंप्यूटिंग पाठ्यक्रमों के विपरीत, आप इन कोर्सेज में बिना किसी कोडिंग अनुभव या पूर्व ज्ञान के भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
सिक्योरिटी इंजीनियर एसोसिएट
जॉब मार्केट में एज्योर सिक्योरिटी इंजीनियर एसोसिएट पेशेवरों की मांग अधिक बढ़ रही है, ऐसे में आप 19 घंटे के इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं। इसमें सुरक्षित नेटवर्किंग और कंप्यूटिंग, स्टोरेज एवं डाटाबेस और सिक्योरिटी ऑपरेशन को प्रबंधित करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोडिंग प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Freepik
एडमिनिस्ट्रेट
इस कोर्स में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर को लागू करने, प्रबंधित करने और निगरानी करने जैसे कौशल सीखने का मौका मिलेगा। 31 घंटे के पाठ्यक्रम में एज्योर में गवर्नेस और प्रबंधन, एज्योर एडमिनिस्ट्रेटर के लिए वर्चुअल नेटवर्क और प्रबंधन और एज्योर में स्टोरेज का प्रबंधन आदि शामिल हैं।डाटाबेस एसोसिएट
यह कोर्स 19 घंटे का है। एक एज्योर डाटाबेस एसोसिएट के रूप में आप एसक्यूएल सर्वर और एज्योर एसक्यूएल सेवाओं पर क्लाउड नेटिव और हाइब्रिड डाटा प्लेटफॉर्म के समाधानों को प्रबंधित करना सीखेंगे। साथ ही, प्रशासनिक उद्देश्य के लिए ट्रांजैक्ट एसक्यूएल और अन्य टूल्स के कार्य करने के तरीके और उनका उपयोग करना भी सिखाया जाएगा।
कोडिंग प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Freepik
कमेंट
कमेंट X