{"_id":"60ff961b8ebc3e5817714aaa","slug":"up-tgt-admit-card-2021-released-on-upsessb-org-direct-link-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 चरणों के जरिए ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2021: प्रवेश पत्र जारी, 5 चरणों के जरिए ऐसे करें डाउनलोड
Tue, 27 Jul 2021 10:52 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:52 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 27 जुलाई को यूपी टीजीटी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिये हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ( UPSESSB) ने 27 जुलाई यानी कि मंगलवार को यूपी टीजीटी प्रवेश पत्र 2021 जारी कर दिये हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: नेशनल रिसर्च फाउंडेशन का प्रस्ताव तैयार, 50 हजार करोड़ का बजट
विज्ञापन
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) पोस्ट के लिए परीक्षा 7 अगस्त और 8 अगस्त को होगी। पालीवाल कमेटी के अनुसार, जिन राज्यों में इस परीक्षा की सिफारिश की गई है वहीं टीजीटी एग्जाम होगा। परीक्षा का आयोजन पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-शिक्षामंत्री: एनसीईआरटी नवंबर में करवाएगी स्कूलों में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण
ऐसे डाउनलोड करें UP TGT प्रवेश पत्र 2021
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जैसे ही आप लॉग इन करेंगे आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X