फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NTSE Result 2020 for Stage 1 announced here is direct link here

NTSE Result 2020: राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के पहले चरण का रिजल्ट घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Thu, 19 Mar 2020 01:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
UP NTSE Result 2020 for Stage 1 announced here is direct link here
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

NTSE Result 2020: राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा पहले चरण का रिजल्ट घोषित हो गया है। अभ्यर्थी नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी मैरिट सूची देख सकते हैं। आप यहां से रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। विभिन्न राज्यों द्वारा कराई गई राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी उन राज्यों के परीक्षा नियामक बोर्ड या प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

विभिन्न राज्यों द्वारा कराई गई इस परीक्षा के पहले चरण के परिणाम घोषित हुए हैं। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश राज्यों में एनटीएसई की परीक्षा के रिजल्ट 18 मार्च को घोषित हुई हैं। जबकि दिल्ली और गोवा के परिणाम 16 मार्च को घोषित किए गए थे। इस परीक्षा के लिए अगल-अलग राज्यों के परिणाम अलग-अलग दिन घोषित किए गए हैं। सिक्किम में 13 मार्च, पश्चिम बंगाल में 12 मार्च और तमिलनाडु में 4 मार्च को परिणाम घोषित किएगये थे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी वाली इन सरकारी नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केरल, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 1 के परिणाम फरवरी में ही घोषित कर दिए गए थे। अपना रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने राज्य के परीक्षा नियामक की वेबसाइट पर अपनी डिटेल डालनी होगी जिसमें नाम, श्रेणी और विद्यालय का नाम शामिल होगा। इसके बाद अभ्यर्थी को उसका एनटीएसई स्कोर कार्ड मिल जाएगा। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2020 के अंतर्गत फेज 1 परीक्षा का आयोजन 3 नंवबर 2019 को किया गया था।


क्या है एनटीएसई और कब होगी दूसरे फेज की परीक्षा?
एनटीएसई फेज 1 रिजल्ट 2020 में सफल होने वाले छात्र ही स्टेज 2 परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे फेज की परीक्षा मई में कराई जाएगी। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की एक छात्रवृति योजना है। इसके माध्यम से उच्च बौद्धिक और शैक्षिक योग्यता वाले छात्रों की पहचान की जाती है।  इस परीक्षा के दो चरण होते हैं। पहले चरण में राज्य स्तरीय परीक्षा होती है जबकि दूसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है जिसे शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् कराता है।

आधिकारिक वेबसाइट
http://examregulatoryauthorityup.in/HOME.aspx

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed