फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG 2025: Round 3 registration extended till Oct 15; seat allotment on Oct 27

UP NEET UG 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का कार्यक्रम संशोधित, 15 अक्तूबर तक पंजीकरण का मौका

Tue, 14 Oct 2025 05:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 14 Oct 2025 05:25 PM IST
सार

UP NEET UG Counselling 2025: की तीसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल फिर बदला गया है। अब रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर सुबह 11 बजे है। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 अक्तूबर को आएगा और एडमिशन 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक होंगे।
 

विज्ञापन
UP NEET UG 2025: Round 3 registration extended till Oct 15; seat allotment on Oct 27
UP NEET UG Counselling 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

UP NEET UG Counselling 2025 Round 3: उत्तर प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन महानिदेशालय (DGME) ने यूपी नीट यूजी की एमबीबीएस और बीडीएस एडमिशन प्रक्रिया के तीसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल एक बार फिर बदल दिया है। नए अपडेट के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड की आखिरी तारीख अब 15 अक्तूबर 2025 सुबह 11 बजे तक कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार upneet.gov.in. वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में देशभर में नई एमबीबीएस सीटें जोड़ने के बाद अपने काउंसलिंग शेड्यूल में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के साथ ही उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान भी 15 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक करना होगा।
रीवाइज्ड मेरिट लिस्ट 16 अक्तूबर को जारी होगी और उसके बाद ऑनलाइन चॉइस फिलिंग का समय 17 अक्तूबर दोपहर 2 बजे से 24 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक रहेगा।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 अक्तूबर 2025 को आएगा। जिन छात्रों को सीट मिलेगी, वे 28 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 तक अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रक्रिया तारीख और समय
रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपलोड 6 अक्तूबर (सुबह 11 बजे) से 15 अक्तूबर (सुबह 11 बजे) तक
फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट भुगतान 6 अक्तूबर (सुबह 11 बजे) से 15 अक्तूबर (दोपहर 2 बजे) तक
रीवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी 16 अक्तूबर 2025
चॉइस फिलिंग 17 अक्तूबर (दोपहर 2 बजे) से 24 अक्तूबर (सुबह 11 बजे) तक
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 अक्तूबर 2025
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और एडमिशन 28 अक्तूबर से 1 नवंबर 2025 तक

 

सीट से इस्तीफा देने के लिए 15 अक्तूबर का समय

डीजीएमई ने यह भी बताया है कि जो उम्मीदवार पहले राउंड 1 या 2 में सीट पा चुके हैं और अब उसे छोड़ना चाहते हैं, उन्हें 15 अक्तूबर दोपहर 2 बजे तक संबंधित नोडल सेंटर जाकर व्यक्तिगत रूप से रेजिग्नेशन देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि सभी तारीखों का ध्यान रखें, जरूरी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें और आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed