उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह खबर बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश में संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा यानी जेईईसीयूपी 2021 UP JEECUP 2021 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो छात्र पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे इस खबर के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। UP JEECUP 2021 पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 15 जून 2021 से शुरू होगी।
UP JEECUP 2021 : यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, 15 जून से होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रता मापदंड
उम्मीदवारों को अधिसूचना में उल्लेखित न्यूनतम योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। जिस संस्थान से उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, वह उत्तर प्रदेश में स्थित होना चाहिए। वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार के माता-पिता को उत्तर प्रदेश या केंद्र सरकार का कर्मचारी होना चाहिए और वर्तमान में उत्तर प्रदेश में तैनात होना चाहिए। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in देखें या अधिसूचना पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०, लखनऊ अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रदेश स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराकर एवं वर्गवार योग्यताक्रम में प्रदेश में चल रहे सभी पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश सुनिश्चित करती है। सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त तथा निजी क्षेत्र की पालीटेक्निक संस्थाओ में वर्ष 2021 के लिए प्रवेश हेतु प्रदेश स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन के लिए सीधे आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
प्रवेश पत्र
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों, समय और अन्य विवरणों की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। यूपी जेईईसीयूपी 2021 के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तारीखों से 10 दिन पहले उपलब्ध होंगे। यानी कि उम्मीदवारों को 05 जून, 2021 से उत्तर प्रदेश जेईई पॉलिटेक्निक 2021 के एडमिट कार्ड के लिए वेबसाइट देखनी चाहिए।
हेल्पलाइन
छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन और हेल्पडेस्क शुरू की गई है। हेल्प डेस्क पर 0522-2630667, 2630106, 2630678, 2630695, और 2636589 पर सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक या किसी भी प्रश्न के मामले में jeecuphelp@gmail.com पर ईमेल से पहुंच सकते हैं। यूपी जेईईसीयूपी 2021 पॉलिटेक्निक अधिसूचना पर अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
कमेंट
कमेंट X