फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP CM Yogi talked about One Nation One Scholarship scheme, direct transfer to students’ accounts soon

UP: 'आने वाले समय में एडमिशन लेते ही छात्रवृत्ति अकाउंट में...', सीएम योगी ने बताया क्या है सरकार का प्लान

Fri, 26 Sep 2025 09:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 09:08 PM IST
सार

One Nation One Scholarship: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के चार लाख छात्र-छात्राओं को दिवाली गिफ्ट देते हुए छात्रवृत्ति वितरित की। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार वन नेशन-वन स्कॉलरशिप व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थी के दाखिला लेते ही छात्रवृत्ति उसके अकाउंट में पहुंच जाएगी।
 

विज्ञापन
UP CM Yogi talked about One Nation One Scholarship scheme, direct transfer to students’ accounts soon
CM Yogi - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

UP Scholarship: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के चार लाख छात्र-छात्राओं को दिवाली गिफ्ट देते हुए छात्रवृत्ति वितरित की। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में किया गया। सीएम योगी ने बताया कि जो छात्रवृत्ति फरवरी-मार्च में मिलती थी अब सितंबर में मिला करेगी। इसके साथ ही योगी ने आने वाले समय में छात्रवृत्ति व्यवस्था के स्वरूप में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बात की।

विज्ञापन

 

वन नेशन-वन स्कॉलरशिप व्यवस्था पर की बात

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जैसी पहलों के माध्मय से हर छात्र को स्कूल तक पहुंचाने और ड्रॉपआउट रेट को कम करके शिक्षा को सर्वसमावेशी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने बताया कि आने वाले समय में वन नेशन-वन स्कॉलरशिप व्यवस्था लागू की जाएगी। इसका अर्थ है कि एक साथ, एक क्लिक से, छात्र के स्कूल में एडमिशन लेते ही छात्रवृत्ति उसके अकाउंट में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्हें पिछले वर्ष छात्रवृत्ति नहीं मिली, उन्हें भी दी जाएगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि योगी सरकार ने पिछले वर्ष 60 लाख बच्चों को छात्रवृत्ति दी है। इस बार एक नई बात ये होगी कि जो बच्चे किसी भी कारणवश भले ही वो तकनीकी कारण रहे हों छात्रवृत्ति लेने से वंचित रहे हैं। उन्हें भी इस वर्ष छात्रवृत्ति मिलेगी।

विज्ञापन

स्कॉलरशिप के लिए किया जा एप विकसित

मंत्री असीम अरुण ने बताया कि एक ऐसी एप का भी विकास किया जाएगा जिसमें बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई भी बच्चा छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए।

सीएम योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कई बार विद्यालयों से छात्रवृत्ति के लिए डाटा फीड करने में त्रुटि हो जाती है। ऐसे में छात्र अपने अधिकार से वंचित रह जाता है। इसके लिए हम एआई के माध्यम से प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं जिससे कि प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप कम हो और जैसे ही छात्र का पंजीकरण हो जाए उसके फोन पर पूरी डिटेल उपलब्ध हो और समय पर छात्रवृत्ति पहुंच जाए। इसकी व्यवस्था की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed