फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP board secretary said spread notice on social media about up board is fake

UP Board 2020: सचिव ने सोशल मीडिया पर जारी हुए नोटिस को बताया फर्जी, न करें विश्वास

Sun, 05 Apr 2020 11:05 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 05 Apr 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
UP board secretary said spread notice on social media about up board is fake
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
UP Board 2020: कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जनता घरों में रहकर सरकार की मदद कर रही है। बिजनेस सेक्टर से लेकर शिक्षा सेक्टर तक हर क्षेत्र आज इस महामारी के चलते प्रभावित है। ऐसे में बड़े-बड़े संस्थान, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़े रहने के लिए अनेक योजनाएं व नोटिस साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में यूपी बोर्ड के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट की परीक्षा 2020 का परिणाम बिना मूल्याकंन के घोषित होगा। लेकिन बोर्ड ने इस खबर को फर्जी बताया है। ये जानकारी खुद बोर्ड के सचिव ने दी है।
विज्ञापन


क्या था मामला-
सोशल मीडिया पर सचिव के नाम से एक पत्र जारी हुआ है, जिसमें लिखा है कि कोविड 19 के चलते उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा में कठिनाई के कारण बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में यह भी कहा गया है कि यह निर्णय छात्रों के हित में लिया गया है। इस संबंध में सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से कहा गया है कि यह खबर पूरी तरह से आधारहीन है। लॉकडाउन खत्म होते ही मूल्यांकन की तिथि पर फैसला लिया जाएगा।

अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed