फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result upmsp issues warning against fake call of miscreants to increase exam marks

UP Board Result: यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस, यहां पढ़ें

Sun, 29 May 2022 01:28 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 29 May 2022 01:28 PM IST
सार

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में आयोजित हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को अब कभी भी जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Board Result upmsp issues warning against fake call of miscreants to increase exam marks
UP Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश नें दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से अब किसी भी दिन परिणाम जारी करने की तारीखों को लेकर घोषणा की जा सकती है। हालांकि, UPMSP ने छात्रों को परिणाम के सिलसिले में आगाह करते हुए नोटिस भी जारी किया है। बोर्ड ने छात्रों को पास या फेल कराने वाले असामाजिक तत्वों से फोन कॉल को लेकर चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

क्या कहा गया है नोटिस में?
कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल छात्रों के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने हेतु कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को फोन कर प्रलोभन दिया जा रहा है। इसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है।  परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि ऐसे अराजकतत्वों के प्रलोभन में न आयें तथा इसकी सूचना तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होंगे परिणाम?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में आयोजित हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को अब कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने कॉपी मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। वहीं, अब केवल मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड ने राज्य में  दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल, 2022 के बीच किया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 47 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद यह देश में हुई कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा के बाद से ही इतनी बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed