फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2025: Girls outshine boys in 10th, 12th results, check the result analysis here

UP Board Result Analysis: नतीजों में बेटियों ने फिर मारी बाजी, 10वीं से ज्यादा 12वीं के रिजल्ट में रहा अंतर

Fri, 25 Apr 2025 02:36 PM IST
Kripa Arora एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Kripa Arora Updated Fri, 25 Apr 2025 02:36 PM IST
सार

UP Board Result Analysis: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम के साथ ही टॉपरों की सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार भी नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है। सबसे मेधावी 12 छात्रों की सूची में आठ लड़कियां है।

विज्ञापन
UP Board Result 2025: Girls outshine boys in 10th, 12th results, check the result analysis here
UP Board Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

 

विज्ञापन

UP Board Result Analysis: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। एक बार फिर से लड़कियों का प्रर्दशन, लड़कों से बेहतर रहा है। सबसे मेधावी 12 छात्रों की सूची में आठ लड़कियां है।

UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

इस बार यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कुल 25 लाख 45 हजार 815 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 13 लाख 27 हजार 24 लड़के और 12 लाख 18 हजार 791 लड़कियां शामिल हैं। कुल पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 22 लाख 94 हजार 122 है, जो कि कुल परीक्षार्थियों का 90.11 प्रतिशत है। कुल मिलाकर 11 लाख 49 हजार 984 लड़के पास हुए, जबकि 11 लाख 44 हजार 138 लड़कियां पास हुई हैं। पास होने वाले लड़कों की संख्या 86.66 प्रतिशत और लड़कियों की 93.87 प्रतिशत है। यह दिखाता है कि हाई स्कूल में बेटियों का जलवा रहा है।

विज्ञापन


UP Board 12th Result: बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37%

वहीं, बात करें यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा की तो इस बार कुल 25 लाख 98 हजार 560 परीक्षार्थी 12वीं की परीक्षा में बैठे थे। इनमें 13 लाख 87 हजार 263 लड़के और 12 लाख 11 हजार 297 लड़कियां शामिल हैं। कुल पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 21 लाख 8 हजार 774 है, जो कि कुल परीक्षार्थियों का 81.15 प्रतिशत है। कुल मिलाकर 10 लाख 62 हजार 616 लड़के पास हुए, जबकि 10 लाख 46 हजार 158 लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी। पास होने वाले लड़कों की संख्या 76.60 प्रतिशत और लड़कियों की 86.37 प्रतिशत है। 10वीं के साथ-साथ 12वीं में भी बेटियों ने दम दिखाया और लड़कों पर भारी पड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP Board Result 2025: कक्षा 10वीं परिणाम का विवरण

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 25,45,815 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 25,36,104 संस्थागत और 9,711 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,27,024 बालक और 12,18,791 बालिकाएं थीं। इस वर्ष हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा।

कुल 22,94,122 परीक्षार्थी पास घोषित हुए, जिनमें 22,87,431 संस्थागत और 6,691 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19% रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का प्रतिशत 68.9% रहा। कुल सफल छात्रों में 11,49,984 बालक और 11,44,138 बालिकाएं शामिल रहीं।

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66% और बालिकाओं का 93.87% रहा, जो कि बालकों से 7.21% अधिक है। वहीं, संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की तुलना में 21.29% बेहतर रहा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92,594 परीक्षकों द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत 3,682 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पूरा विवरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 25,12,576 संस्थागत और 85,984 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,87,263 बालक और 12,11,297 बालिकाएं थीं।

परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 21,08,774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए, जिनमें 20,38,884 संस्थागत और 69,890 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 81.28% रहा।

कुल सफल छात्रों में 10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक दो चरणों में 18,964 परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई गईं।

इसके अलावा, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत कुल 74,982 परीक्षार्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed