{"_id":"62c14ab915fdf214a911b59c","slug":"up-board-result-2022-application-process-for-copy-scrutiny-underway-at-upmsp-edu-in-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2022: कॉपियों के स्क्रूटनी के लिए आवेदन जारी, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2022: कॉपियों के स्क्रूटनी के लिए आवेदन जारी, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई
Sun, 03 Jul 2022 01:50 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:50 PM IST
सार
UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल महीने में किया था।। बता दें कि परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था
विज्ञापन
UP board result 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम की घोषणा बीते महीने 18 जून, 2022 को कर दी थी। परिणाम जारी करने के बाद अब बोर्ड ने दोनों ही कक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन आमंत्रित करने शुरू कर दिए हैं। जिन छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था औऱ अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस तारीख तक कर लें आवेदन
यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए प्रति विषय 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।

जानें क्या रहा था परिणाम
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल महीने में किया था। बता दें कि परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था और 47 लाख से अधिक ने परीक्षा में भाग लिया था। परिणाम की बात करें तो दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कुल 88.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। वहीं, कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 85.33 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।

कैसे करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन?
छात्र आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
छात्र आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
- सबसे पहले छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्क्रूटनी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी (रोल नंबर और जन्मतिथि) को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब विषय को चुनें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X