फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board result 2021 date : 10th 12th result will declare on second week of july

UP Board Result 2021 Date: इस दिन जारी होगा 10वीं, 12वीं का परिणाम, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Sat, 03 Jul 2021 03:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 03 Jul 2021 03:27 PM IST
सार

यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परिणाम 2021: जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम - शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
up board result 2021 date : 10th 12th result will declare on second week of july
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड जल्द ही कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी करने वाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड 56 लाख छात्रों का परिणाम अगले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर सकता है। दरअसल, हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट का परिणाम जुलाई के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है।

विज्ञापन

पिछले वर्ष जून में जारी हुआ था परिणाम
बता दें कि पिछले वर्ष यानी सत्र 2019-20 में उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 27 जून को  कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया था। हालांकि पिछले वर्ष निर्धारित समय पर परीक्षा पूर्ण हो गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से परिणाम जारी करने में देरी हो गई थी। गौरतलब है कि यूपी प्रदेश बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों का ही परिणाम एक साथ जारी करता है।

विज्ञापन

54.04 लाख विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण

इस वर्ष यूपी बोर्ड (UP Board) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 56,04,628 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए क्रमश: 29,94,312 और 26,10,316 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। विद्यार्थी upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in, और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 

इस आधार पर तैयार होगा परिणाम

बता दें कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बढ़ती दर को देखते हुए यूपी बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके बाद कक्षा दसवीं का परिणाम आतंरिक मूल्यांकन और कक्षा बारहवीं का परिणाम 30:30:40 फॉर्मूले के तहत तैयारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed