फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2020 Date: Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma told that evaluation of copies of 10th, 12th board is starting from four May

UP Board Result 2020: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दी जानकारी, इस तारीख से शुरू हो सकता है कॉपियों का मूल्यांकन

Wed, 29 Apr 2020 08:15 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020 Date: Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma told that evaluation of copies of 10th, 12th board is starting from four May
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2020 - फोटो : अमर उजाला

 UPMSP Board Result 2020 Date:  उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यक्रम कम करना उचित नहीं है, लेकिन लॉकडाउन के कारण परिस्थितियां अधिक विपरीत होने पर इसे सीमित करने पर विचार किया जा सकता है।  साथ ही उप मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 04 मई से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मंगलवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से बात कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने लॉकडाउन के कारण पाठ्यक्रम को सीमित करने का सुझाव दिया तो उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम अपनाया है। ऐसे में एनसीईआरटी यदि 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम स्वीकार करने का निर्णय लेता है तो उस पर विचार करेंगे। 
विज्ञापन



UP Board Result 2020

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया: 

उप मुख्यमंत्री ने कहा की कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश के जिन 18 जिलों में केंद्रीय विद्यालय नहीं है, वहां इन्हें खोलने का प्रस्ताव रखा। वहीं, सतीश द्विवेदी ने केंद्र से परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने और सहायता प्राप्त परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को भी निशुल्क स्कूल यूनिफार्म देने के लिए विशेष सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि मिशन प्रेरणा, ई- क्लासेज, दीक्षा ऐप सहित यूनिसेफ के सहयोग से बनाए गए ऐप से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 

ये भी पढ़ें - यूपी बोर्ड 2020: 12वीं पास करने के बाद इन सरकारी नौकरियों में कर सकते हैं आवेदन  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed