फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Board Result 2020, 10th and 12th UP topper

UP Board Result 2020: ये हैं हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के यूपी टॉपर, पढ़िए पूरी जानकारी

Sat, 27 Jun 2020 02:10 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020, 10th and 12th UP topper
10वीं और 12वीं के यूपी टॉपर - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 का परिणाम जारी हो चुका है। कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों को इस साल डिजिटल साइन वाली मार्कशीट दी जाएगी। इससे पहले कभी बोर्ड ने डिजिटल साइन वाली मार्कशीट का प्रयोग नहीं किया था। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 2518324 संस्थागत और 68015 व्यक्तिग यानी कुल परीक्षार्थी 2586336 पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 2422978 संस्थागत और 61501 व्यक्तिग यानी कुल 2484479 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 1854099 हैं। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में 3002290 संस्थागत और 22190 व्यक्तिग यानी कुल परीक्षार्थी 3024480 पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 2753185 संस्थागत और 19471 व्यक्तिग यानी कुल 2772656 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 2309802 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इंटरमीडिएट 2020 की परीक्षा में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.88 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.96 है। इंटरमीडिएट  में संपूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 13.08 % अधिक है।

हाई स्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.29 है। हाई स्कूल के संपूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.41 % अधिक है। और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.29 % रहा। 

10वीं के टॉपर
कानपुर के शोभित कुमार ने 94.83 % अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर की हिमांशी विश्वकर्मा ने 94.67 % अंकों के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर के निशांत पटेल ने 94.50 % अंकों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया है।
इटावा के अर्पित यादव ने 94.33 % अंकों के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर के अंकित अग्निहोत्री ने 94.17 अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर की भानवी द्विदी ने 94.17 % अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
कानपुर की अर्शिमा शेख ने 93.83 % अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।

12वीं के टॉपर
औरैया के उत्कर्ष शुक्ला ने 94.80 % अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
उन्नाव के वैभव द्विदी ने 94.40 % अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
फतेहपुर की मनू मिश्रा ने 93 % अंकों के साथ प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
रिधिमा ने 92.60 % अंकों के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
 

उन्नाव- इंटरमीडिएट में वैभव ने जिले में किया टॉप
- हाईस्कूल में रागिनी ने मारी बाजी

उन्नाव जिले के वैभव द्विवेदी ने इंटर में 94.4 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। वहीं त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार की छात्रा रिद्धिमा 92.60 अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं हाईस्कूल में पतिराज महिपाल इंटर कालेज घाटमपुर खुर्द की छात्रा रागिनी वर्मा ने 93.33 फीसदी अंक के साथ जिले में पहले स्थान पर रहीं। बेनहर पब्लिक इंटर कालेज की छात्रा मुस्कान ने 92.17 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं एसवीएम इंटर कॉलेज पूरननगर के छात्र अर्पित पटेल 92 फीसदी अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed