{"_id":"6092449d8ebc3ec36c7a88d1","slug":"up-board-exams-2021-decision-on-10th-12th-board-exam-dates-cancellation-likely-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा तिथियों पर फैसला जल्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा तिथियों पर फैसला जल्द
Wed, 05 May 2021 12:39 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 05 May 2021 12:39 PM IST
सार
सूबे में पहले बोर्ड परीक्षाएं 8 मई से शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण की वजह से इन्हें टाल दिया गया था।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों की जल्द ही घोषणा कर सकता है। सूबे के शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा कोरोना पॉजिटिव हैं ऐसे में बताया जा रहा है कि अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चर्चा कर सकते हैं। आपको बता दें कि सूबे में पहले बोर्ड परीक्षाएं 8 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण की वजह से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को टाल दिया गया था। अबी तक बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं की संशोधित तिथियां जारी नहीं की गई है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र परीक्षाओं की तिथियों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक टाला गया था। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को सीबीएसई बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड के निर्णय के अनुरूप ही रद्द कर दिया जाएगा। इस साल यूपी बोर्ड के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 56 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। अधिकारियों ने कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों की परीक्षाओं को लेकर चिंता जताई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X