फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam Tips UP Class 12th Economics Model Paper Inter Sample Paper Uttar Pradesh Board UPMSP Economics Exam Tips

UP Board Exam Tips: यूपी बोर्ड 12वीं अर्थशास्त्र के पेपर में इन टॉपिक्स से नहीं आएंगे सवाल, देखें मॉडल पेपर और सिलेबस

Sun, 27 Mar 2022 07:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 07:14 PM IST
सार

UP Board Exam Tips 2022: आज अर्थशास्त्र के मॉडल पेपर (UP Board 12th Economics Model Paper) के साथ ही एग्जाम से जुड़े बेहद अहम टिप्स भी बताए जा रहे हैं। आपकी सहूलियत के लिए मॉडल पेपर की फोटो भी दी जा रही है, जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। साथ ही उसका सीधा लिंक भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
UP Board Exam Tips UP Class 12th Economics Model Paper Inter Sample Paper Uttar Pradesh Board UPMSP Economics Exam Tips
UP Board 12th Economics Model Paper and Tips: - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Board Class 12th Economics Model Paper and Tips: यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और अर्थशास्त्र यानी इकोनॉमिक्स के पेपर में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इस समय यूपी बोर्ड (UP Board) के विद्यार्थी रिवीजन के साथ-साथ मॉडल पेपर को सॉल्व करके अपनी परीक्षा की तैयारी को अधिक बेहतर कर सकते हैं।

विज्ञापन

आपकी सहायता और बेहतरी तैयारी के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रमुख विषयों के मॉडल पेपर भी आपके लिए लेकर आ रहे हैं। ये पेपर्स उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। जिन्हें यूपीएमएसपी (UPMSP) से संबंधित स्कूलों के अनुभवी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा ही तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

आज अर्थशास्त्र के मॉडल पेपर (UP Board 12th Economics Model Paper) के साथ ही एग्जाम से जुड़े बेहद अहम टिप्स भी बताए जा रहे हैं। आपकी सहूलियत के लिए मॉडल पेपर की फोटो भी दी जा रही है, जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। साथ ही उसका सीधा लिंक भी दिया जा रहा है। हम यह भी बताएंगे की परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको क्या-क्या नहीं पढ़ना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपी बोर्ड (UP Board) सिलेबस में 30 फीसदी पाठ्यक्रम की कटौती की गई

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कोविड-19 महामारी के कारण यूपी बोर्ड (UP Board) के शैक्षणिक सत्र-2021-22 में समय से विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य न हो पाने की स्थिति में विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सिलेबस में 30 फीसदी पाठ्यक्रम की कटौती की गई है। इसलिए यहां दिए गए टॉपिक्स में इस बार कोई भी सवाल नहीं पूछा जाएगा। आइए जानते हैं परीक्षा में क्या-क्या नहीं आएगा-  
 

खण्ड-क : परिचयात्मक सूक्ष्म अर्थशास्त्र (Micro Economics) में ये टॉपिक न पढ़ें

  • क्या, कैसे और किसके लिए उत्पादन किया जाए। उत्पादन की अवधारणा, उत्पादन संभावना फ्रंटियर एवं अवसर लागत।
  • उपभोक्ता संतुलन- उपयोगिता का अर्थ, सीमांत उपयोगिता, सीमांत उपयोगिता क्षीणता का नियम, सीमांत उपयोगिता विश्लेषण द्वारा उपभोक्ता संतुलन संबंधी स्थितियां।
  • उत्पादनकर्ता का संतुलन- अर्थ एवं सीमांत राजस्व एवं सीमांत लागत के क्रम उसकी स्थितियां। आपूर्ति, बाजार आपूर्ति, आपूर्ति के निर्धारक, आपूर्ति सारणी, आपूर्ति वक्र एवं उसकी ढलान, आपूर्ति वक्र में गतिविधियां एवं आपूर्ति वक्र का खिसकना। आपूर्ति लोच की कीमत, आपूर्ति लोच की कीमत का मापन, प्रतिशत-परिवर्तन प्रणाली। 
  • बाजार के अन्य प्रकार- एकाधिकार बाजार, एकाधिकार प्रतिस्पर्धा, अल्पाधिकार बाजार अर्थ एवं विशेषताएं।

 

खण्ड-ख : परिचयात्मक वृहत अर्थशास्त्र (Macro Economics) इन टॉपिक को छोड़ दें 

  • मुद्रा एवं बैंकिंग- मुद्रा की मांग और आपूर्ति की तरलता पर बैंक द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार नियंत्रण। नकद आरक्षित अनुपात, साविधिक चल निधि अनुपात, रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट, खुली बाजारू गतिविधियां। निवेशक द्वारा अपनी नकदी के प्रति दी जाने वाली न्यूनतम प्रतिभूति।
  • शासकीय घाटों के प्रकार- राजस्व घाटा, राजकोषीय घाटा, एवं प्राथमिक घाटा एवं उनका अर्थ। मुक्त बाजार में विनिमय दरों के निर्धारक आदि।

 

UP Board 12th Economics तो फिर पढ़ना क्या है यहां जानिए?

अब आपका सवाल होगा कि यदि ऊपर दिए गए टॉपिक नहीं पढ़ने हैं तो फिर क्या-क्या पढ़ना चाहिए और किसमें -कितने अंक के सवाल पूछे जा सकते हैं? यह जानने के लिए आप यहां दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक कर टिप्स फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। 

Download UP Board 12th Economics Syllabus 2022 in Hindi

Download UP Board 2022 Exam Class 12th Economics Model Paper in Hindi
 

UP Board 12th Economics Paper खास बातों का रखें ध्यान

  1. परीक्षा के लिए तीन घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा।
  2. परीक्षा समय में से प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
  3. परीक्षा के लिए सभी प्रश्नों के अंकों का योग यानी पूर्णांक 100 हैं। 
  4. परीक्षार्थियों के लिए पेपर में दिए गए सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं। 
  5. प्रश्न संख्या एक से 12 तक के सवाल बहुविकल्पीय हैं। 
  6. इनका केवल सही उत्तर अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखना है। 
  7. वहीं, प्रश्न संख्या 13 से 16 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं।
  8. इनका प्रत्येक उत्तर लगभग 25 शब्दों में लिखना होगा। 
  9. प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं।
  10. इनमें से प्रत्येक के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखने होंगे। 
  11. जबकि प्रश्न संख्या 23 से 28 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। 
  12. इस प्रकार के प्रश्नों का उत्तर लगभग 150 शब्दों में लिखना है। 
  13. प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उस प्रश्न के सम्मुख अंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed