{"_id":"63ccce09b2d723670c2c8fa7","slug":"up-board-exam-admit-card-practical-begins-upmsp-omr-sheet-marking-scheme-2023-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2023: यूपी बोर्ड प्रवेश पत्र पर आया बड़ा अपडेट, प्रैक्टिकल शुरू तो ओएमआर ने बढ़ाया तनाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2023: यूपी बोर्ड प्रवेश पत्र पर आया बड़ा अपडेट, प्रैक्टिकल शुरू तो ओएमआर ने बढ़ाया तनाव
Sun, 22 Jan 2023 12:27 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:27 PM IST
सार
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम -टेबल जारी हो चुका है। लाखों की संख्या में छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
UP Board exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इस बार लाखों की संख्या में छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं। परीक्षा को लेकर कई सारे अपडेट सामने आए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाएं इस साल यानी 2023 में बदले हुए पैटर्न पर होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
ओएमआर शीट भरनी होगी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में दसवीं के विद्यार्थियों की हर विषय में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उत्तर अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर देना है। ओएमआर शीट की जांच कंप्यूटर से होगी। ऐसे में इसे भरने में जरा सी भी चूक परीक्षार्थियों को भारी पड़ सकती है। किसी भी गलती पर ओएमआर शीट की जांच नहीं हो पाएगी और अभ्यर्थी को अंक नहीं मिलेगा। परिषद ने ओएमआर शीट का नमूना और इसे भरने के निर्देश वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ताकि इसे पढ़ और देखकर ओएमआर शीट भरने का सही तरीका सीख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ए़मिट कार्ड का इंतजार
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जारी करेगा। जो उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, उन्हें यह जानना आवश्यक है कि प्रवेश पत्र जारी होने के बाद इसे डाउनलोड किया जा सकता है। इसे स्कूल के प्रधानाध्यापक डाउनलोड करने के बाद उसपर साइन और मोहर लगाकर ही छात्रों को वितरित करेंगे।जारी हो चुका है टाइमटेबल
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मुख्य यानी वार्षिक बोर्ड परीक्षा समय-सारिणी की घोषणा कर दी गई है। यूपीएमएसपी द्वारा जारी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं।जहां यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी तो वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान यानी कैमिस्ट्री और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।
कमेंट
कमेंट X