UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, जानें क्या है नया अपडेट
UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Exam Practical Compartment Dates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 10 से 12 जुलाई 2023 तक होनी थी, जबकि अब यह परीक्षा 25 और 26 जुलाई को होगी।
हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की प्रोजेक्ट आधारित प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के निर्देशन में होगा। जबकि इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
इससे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर टाइम-टेबल देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएमएसपी 15 जुलाई को सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X