फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2021: Strict norms for examination centres by UPMSP, Exam dates and Datesheet

UP Board Exam 2021: परीक्षा केंद्र बनाने के नियम किए सख्त, 10 फीट से कम सड़क तो नहीं होगी स्कूल में परीक्षा

Sun, 13 Dec 2020 12:26 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 13 Dec 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2021: Strict norms for examination centres by UPMSP, Exam dates and Datesheet

UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड ने 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा 2021 के लिए केंद्र बनाने के अपने नियम और सख्त कर दिए हैं। कोरोना काल में परीक्षा केंद्रों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। इसके अलावा जिन स्कूलों की पहुंच मुख्य सड़कों तक नहीं हैं या फिर जो 10 फीट चौड़ी नहीं हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

विज्ञापन

इस साल पहली बार सुगम मार्ग को परिभाषित करते हुए न्यूनतम 10 फीट चौड़ा रास्ता होना अनिवार्य किया गया है। हालांकि राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को इस शर्त से छूट दी गई है।परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति 25 नवंबर को ही जारी की गई थी और इससे संबंधित स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की वेरिफिकेशन जिलों में शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
  • Delhi: जॉब की टॉप तीन खबरें, बेहतरीन सैलरी के साथ अन्य सुविधाएं भी, तुरंत करें आवेदन
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा के लिए उन स्कूलों को भी केंद्र नहीं बनाया जाएगा जिनके प्रवेश द्वार, शिक्षण और प्रशासनिक कक्ष के ऊपर से बिजली के हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। स्कूल में स्थायी विद्युत व्यवस्था और जेनरेटर होना अनिवार्य है। जिन स्कूलों के शिक्षण कक्ष की खिड़कियां सार्वजनिक आवागमन के लिए मुख्य सड़क या पतली गली में खुलती हों उन्हें असुरक्षित पर्यवेक्षण की दृष्टि से केंद्र निर्धारित न किया जाए। इस शर्त से भी राजकीय व एडेड कॉलेजों को छूट दी गई है। 


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed