फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2023 Registration Last Date Extended For 9th and 11th Students UPMSP Exam Dates Details Here

UP Board 2023: यूपी बोर्ड के छात्रों को एक और मौका, अब इस तारीख तक करें बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन

Mon, 29 Aug 2022 12:21 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 12:21 PM IST
सार

UP Board 2023: इससे पहले बोर्ड ने परीक्षा के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 अगस्त, 2022 को निर्धारित की थी। उत्तर प्रदेश बोर्ड के इस फैसले से हजारों की संख्या में छात्रों को राहत मिली है। 

विज्ञापन
UP Board 2023 Registration Last Date Extended For 9th and 11th Students UPMSP Exam Dates Details Here
UP board Exam 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी की UPMSP ने सत्र 2022-23 के लिए आयोजित की जाने वाली नवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पंजीकरण कराने का एक और मौका दिया है। बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। तो क्या है यह नई तारीख, छात्र अब कब तक कर सकेंगे आवेदन। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

विज्ञापन

इस तारीख तक करें आवेदन 
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा नवीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की तारीख को अब 10 सितंबर, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले बोर्ड ने परीक्षा के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 अगस्त, 2022 को निर्धारित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को मिली राहत
उत्तर प्रदेश बोर्ड के इस फैसले से हजारों की संख्या में छात्रों को राहत मिली है। सर्वर ठीक से न चलने और कई अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में छात्रों का पंजीकरण नहीं हो पाया था। इस कारण  कॉलेज संचालकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से पंजीकरण के दूसरे मौके की मांग की थी। 

विज्ञापन

क्या है जरूरी तारीख?
10 सितंबर, 2022 को पंजीकरण समाप्त होने के बाद 11 सितंबर तक संस्थान छात्रों के विवरण की सूची की जांच करेंगे। इसके बाद 16 से 30 सितंबर, 2022 तक का समय छात्रों के विवरण में संशोधन के लिए दिया जाएगा। प्रधानाचार्य की ओर से पंजीकृत छात्रों के विवरण को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 10 अक्टूबर तक जमा करा सकेंगे। 

यहां होंगे पंजीकरण
उत्तर प्रदेश बोर्ड सत्र 2022-23 की परीक्षा के लिए छात्रों का पंजीकरण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर किया जाएगा। छात्रों को 50 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर भी जमा करने होंगे। बोर्ड की ओर से जिला विद्यालयों और निरीक्षकों को ये संशोधित आदेश जारी कर दिया है कि कक्षा नवीं और 11वीं में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर तक करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed