फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 2023 Class 10th 12th scrutiny results date out check at upmsp.edu.in

UP Board 2023 Scrutiny Result: इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का स्क्रूटिनी रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Tue, 04 Jul 2023 07:58 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 04 Jul 2023 07:58 PM IST
सार

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की स्क्रूटनी परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
UP Board 2023 Class 10th 12th scrutiny results date out check at upmsp.edu.in
UPMSP SCRUTINY Result - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP Board 2023 Class 10th 12th Scrutiny Results: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की स्क्रूटनी परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख का एलान कर दिया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी का परिणाम 06 जुलाई 2023 को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - upmsp.edu.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा प्रयागराज के छात्र

इस बार, कक्षा 10वीं, 12वीं की स्क्रूटिनी परीक्षा में कुल 24,557 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनका परिणाम घोषित किया जाना है। इनमें सबसे अधिक संख्या प्रयागराज (8579) के उम्मीदवारों की है, इसके बाद वाराणसी (5418), मेरठ (5294), गोरखपुर (2779) और बरेली (2487) उम्मीदवार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी किया था। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने पंजीकरण किया था। कुल मिलाकर, 75.52% छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। जबकि 89.78% छात्रों ने हाई स्कूल की परीक्षा पास की है। 

UP Board 2023 ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूपी बोर्ड स्क्रूटनी परिणाम - घोषित” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  • अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 स्क्रूटनी परिणाम 2023 प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed