UP Board 2020: कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए यहां है सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Class 10 Social Science Model Paper : उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं अगले महीने से शुरू हो रही हैं। विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा समय परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अब जरूरी है कि छात्र परीक्षा के लिए विषयों के रिवीजन के साथ-साथ उनके मॉडल टेस्ट पेपर भी हल करना शुरू करें। इससे उन्हें अपनी तैयारी और बेहतर करने में मदद मिलेगी। हम हर रोज आपके लिए अलग-अलग विषयों का मॉडल पेपर लेकर आ रहे हैं। इसके पहले हिंदी और अंग्रेजी विषयों के मॉडल पेपर दिए जा चुके हैं। ये पेपर्स यूपी बोर्ड के शिक्षकों द्वारा ही बनाए गए हैं। यहां हम कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर दे रहे हैं। आगे आपको इसकी सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों मिल जाएगी। आपकी सहूलियत के लिए मॉडल पेपर की फोटो भी दी जा रही है, जिसे आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
अगर आपने हिंदी व अंग्रेजी के मॉडल पेपर नहीं देखे हैं, तो परेशान न हों। उनके लिंक्स भी हम आपको आगे दे रहे हैं।
समय : तीन घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70
निर्देश :
(i) प्रारम्भ के 5 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
(ii) यह प्रश्न-पत्र दो खंडों-क एवं ख में विभाजित है। प्रत्येक खंड के सभी प्रश्न एक साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक खंड का उत्तर नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
(iii) प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
(iv) प्रश्न पत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं- बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके प्रारम्भ में दिए गए हैं।
(v) क तथा ख खंडों हेतु दिए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका में मजबूती से संलग्न करना आवश्यक है।
(vi) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से
प्रश्न संख्या 44 तथा खण्ड ख में प्रश्न संख्या 28 के उत्तर लिखने के लिए दिए गए हैं।
खंड - क (बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देश :- निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
प्रश्न 1. इंग्लैंड में राजतन्त्र को कब समाप्त कर दिया गया? (1 अंक)
(अ)660 ई.
(ब) 4672 ई.
(स) 688 ई.
(द)4696ई.
प्रश्न 2. मुद्रण की सबसे पहली तकनीक किस देश में विकसित हुई- (1 अंक)
(अ) चीन
(ब) भारत
(स) कोरिया
(द) तिब्बत
प्रश्न 3. साइमन कमीशन भारत कब आया था- (1 अंक)
(अ)1927 में
(ब) 1928 में
(स) 1937 में
(द) 1937 में
प्रश्न 4. भारत में संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को मान्यता प्रदान की गई है। (1 अंक)
(अ)18
(ब)14
(स) 22
(द) 25
प्रश्न 5. किस देश में दो दलीय व्यवस्था है- (1 अंक)
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) चीन
(द) ब्रिटेन
ये भी पढ़ें : UP Board 2020: यहां है 10वीं कक्षा के हिंदी विषय का मॉडल पेपर
प्रश्न 6. जापान की सबसे पुरानी छपी पुस्तक कौन सी है- (1 अंक)
(अ) बाइबिल
(ब) डायमंड सूत्र
(स) महाभारत
(द) यूकीयो
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 7. राष्ट्रवाद से आप क्या समझते हैं ? (2 अंक)
प्रश्न 8. नमक यात्रा का मुख्य उद्देश्य क्या था ? (2 अंक)
प्रश्न 9. मार्टिन लूथर कौन था ? वह कहां का निवासी था ? (2 अंक)
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 10. कुलीन वर्ग और नए मध्य वर्ग की महत्वपूर्ण विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा
शहर की प्रमुख विशेषताओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 11. लिंग विभाजन किसे कहते हैं, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 12. भारतीय संविधान के किन्हीं चार प्रावधानों का उल्लेख कीजिए जिनके कारण भारत एक धर्म निरपेक्ष राज्य बना है। (6 अंक)
अथवा
सामंजस्य और टकराव के मतभेदों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
प्रश्न 13. 8वीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी कैसे फैलने लगी ? कारण बताइए। (6 अंक)
अथवा
भारत में 49वीं सदी के अन्त में मध्यम वर्ग के लिए उपन्यास मनोरंजन के लिए लोकप्रिय साधन कैसे बन गए?
प्रश्न 14. मानचित्र :- निम्नलिखित स्थानों को आपको दिए गए भारत के रेखा मानचित्र में * चिहन द्वारा दर्शाइए और उनके नाम भी लिखिए। सही नाम व सही अंकन हेतु 1/2, 1/2 अंक निर्धारित है।
(i) वह स्थान जहां आर्य समाज की स्थापना हुई। (]/2+1/2)
(ii) वह स्थान जहां सूर्य मन्दिर स्थित है। (1/2+1/2)
(iii) वह स्थान जहां जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था। (1/2+1/2)
(iv) वह स्थान जहां गांधीजी ने नमक कानून भंग किया। (1/2+1/2)
(v) वह स्थान जहां उत्तर प्रदेश का उच्च न्यायालय स्थित है। (1/2+1/2)
खंड - ख (बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देश : सही विकल्प चुनकर लिखिए-
प्रश्न 15. कपास की खेती के लिए उत्तर मिट्टी है- (1 अंक)
(अ) जलोढ़ मिट्टी
(ब) लाल मिट्टी
(स) काली मिट्टी
(द) लैटराइट मिट्टी
प्रश्न 16. निम्नलिखित में से कौन सा उद्योग कृषि पर आधारित नहीं हैं। (1 अंक)
(अ) सूती वस्त्र
(ब) चीनी
(स) सीमेन्ट
(द) जूट उद्योग
ये भी पढ़ें : UP Board 2020: कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए यहां है अंग्रेजी विषय का मॉडल पेपर
प्रश्न 17. निम्न में से किस राज्य में टाटा लौह एवं इस्पात उद्योग स्थापित हैं- (1 अंक)
(अ) बिहार
(ब) मध्य प्रदेश
(स) झारखंड
(द) छत्तीसगढ़
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक क्षेत्र के अन्तर्गत आता है- (1 अंक)
(अ) खनन
(ब) विनियोग
(स) सूचना
(द) बैंकिंग
प्रश्न 19. बैंक ब्याज दर को निर्धारित कौन करता है - (1 अंक)
(अ) बैंक
(ब) सरकार
(स) आर.बी.आई.
(द) बैंक प्रबन्धन
प्रश्न 20. भारत का मैनचेस्टर और पूर्व का बोस्टन कहलाता है- (1 अंक)
(अ) कानपुर
(ब) अहमदाबाद
(स) मुम्बई
(द) जमशेदपुर
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 21. भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने के दो उपाय बताइए। (2 अंक)
प्रश्न 22. भारतीय वायु परिवहन कम्पनियों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया? (2 अंक)
प्रश्न 23. हिमालयन अब किसे कहते हैं? (2 अंक)
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 24. साख से क्या तात्पर्य है? साख की आवश्यक शर्तों को स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा
तृतीयक क्षेत्र के बढ़ते हुए महत्व को स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
प्रश्न 25. भारत में खनिजों के वितरण को स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
अथवा
हुगली बेसिन के समीप पटसन मिलों की आवस्थिति के लिए उत्तरदायी कारकों को स्पष्ट कीजिए। (3 अंक)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 26. मुद्रा के आधिकारिक रूप कौन से होते हैं? उन सभी रूपों का संक्षेप में
वर्णन कीजिए। (6 अंक)
अथवा
वैश्वीकरण के प्रमुख परिणामों की व्याख्या कीजिए।
प्रश्न 27. 'पृथ्वी का तीन-चौथाई भाग जल से ढका है, तथापि पृथ्वी पर जल की
कमी पायी जाती है'। तीन प्रमुख कारण देकर स्पष्ट कीजिए। (6 अंक)
अथवा
गैर-परम्परागत ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
प्रश्न 28. मानचित्र :- भारत के दिए गए मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए। (5 अंक)
(i) सोने की खान
(ii) पूर्वी बन्दरगाह
(iii) बोकारो स्टील संयन्त्र
(iv ) कलकत्ता से चेन्नई तक रेलमार्ग (दो स्टेशन सहित)
(v) तेल शोधन शाला
ये भी पढ़ें : UP Board Exam 2020: परीक्षा में छात्रों को नहीं करना होगा ये काम, आया निर्देश
अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु टिप्स - (विक्रम सिंह यादव, सामाजिक विज्ञान शिक्षक, डीसी इंटर कॉलेज मोहाना)
- छात्र सभी प्रश्नों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें।
- पहले उन प्रश्नों को हल करें, जिनके जवाब आते हों।
- प्रश्नपत्र हल करते समय उत्तर पुस्तिका में बीच में पेज न छोड़े।
- वस्तुनिष्ठ प्रश्न को हल करते समय सावधानी बरतें।
- किसी भी उत्तर को हल करते समय छात्र प्रश्न संख्या अवश्य डालें।
- नक्शा भरते समय छात्र ध्यान रखें कि दोहराव न हो। नक्शे का टंकण उत्तर पुस्तिका में सही तरीके से करें।
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को हल करते समय बराबर समय दें।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के सामाजिक विज्ञान विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X