{"_id":"5e12f1e98ebc3e87c11d7ae7","slug":"up-board-2020-class-10-and-12-board-exam-2020-instructions-to-follow-at-exam-centres-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2020: परीक्षा में छात्रों को नहीं करना होगा ये काम, आया निर्देश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Exam 2020: परीक्षा में छात्रों को नहीं करना होगा ये काम, आया निर्देश
Mon, 06 Jan 2020 02:19 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Exam 2020, High School and Intermediate Exams 2020: अगले महीने से उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल (Class 10 High School) और इंटरमीडिएट (Class 12 Inter) बोर्ड परीक्षा 2020 शुरू हो रही है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जरूरी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसमें केंद्रों, पर्यवेक्षकों और विद्यार्थियों, सभी के लिए दिशानिर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की जांच (तलाशी) किस तरह की जाएगी, इस संबंध में भी जरूरी दिशानिर्देश आए हैं। जिनका जांचकर्ता को सख्ती से पालन करना है। क्या-क्या निर्देश दिए गए हैं, इस बारे में आगे पढ़ें।
विज्ञापन
- अगर किसी परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरीके से नकल कराए जाने का मामला आता है, तो इसके लिए सेक्टर मैजिस्ट्रेट जवाबदेह होंगे।
- परीक्षा केंद्रों पर एक ही गेट से प्रवेश दिया जाएगा। जिन कमरों में परीक्षा होगी, वहां वॉयर रिकॉर्ड कर सकने की क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 को नकलविहीन बनाया जा सके, इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी, जिसमें पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ राज्य शिक्षा विभाग के अधिकारी व अन्य लोग शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें : NASA ने रिकॉर्ड की सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें
- केंद्रों पर छात्राओं की जांच (तलाशी) के लिए महिलाएं ही तैनात की जाएंगी। किसी भी परिस्थिति में पुरुष छात्राओं की तलाशी नहीं ले सकते।
- अब तक ऐसा देखा जाता था कि केंद्रों पर छात्रों की तलाशी के लिए उनके जूते-मोजू तक उतरवा दिए जाते थे। कई बार छात्रों को नंगे पांव परीक्षा देनी पड़ती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। निर्देश दिया गया है कि तलाशी के नाम पर छात्रों को जूते-मोजे उतारकर परीक्षा देने के लिए मजबूर न किया जाए। क्योंकि इससे छात्रों पर मनोवैज्ञानिक असर पड़ता है। कई बार छात्र इस कारण बीमार तक हो जाते हैं।
हाईटेक कंट्रोल रूम से भी निगरानी
- इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर पूरी तरह विराम लगाने और फर्जी शिकायतों से होने वाली बेवजह दौड़भाग से बचने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : डीयू दाखिला प्रक्रिया 2020-21 : अब एक ही फॉर्म से दाखिले की तैयारी
- इससे जिला मुख्यालय में बैठे अफसर जिले में बने सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन देख सकेंगे। किस परीक्षा केंद्र के किस कक्ष में क्या चल रहा है, इसे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम में लगी एलईडी स्क्रीन पर साफ-साफ देखा जा सकेगा। वॉयस रिकॉर्डर से आवाज भी सुन सकेंगे कि कौन क्या कह रहा है। कहीं कोई नकल तो नहीं हो रही है। ऐसी गतिविधि देखे जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X