{"_id":"5cc56e29bdec22076019cb67","slug":"up-board-12th-result-2019-state-topper-tanu-tomar-aims-become-a-doctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board result 2019: 12वीं की टॉपर्स तुन तोमर ने तय किया अपना लक्ष्य","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board result 2019: 12वीं की टॉपर्स तुन तोमर ने तय किया अपना लक्ष्य
Sun, 28 Apr 2019 02:41 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
UP Board 12th result 2019: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत शहर के एक किसान की बेटी तनु तोमर ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान हासिल किया है। तनु तोमर ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य में टॉप किया है बल्कि लगभग 29 लाख से अधिक छात्रों से आगे निकल गई हैं, जिन्होंने 2019 यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था। सबसे खास बात यह है की तनु ने पिछले दो सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। तनु ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आपको बता दें कि, पिछले दो वर्षो में यूपी बोर्ड परीक्षा में आकाश मौर्य और प्रियांशी तिवारी ने 2018 और 2017 में 93.20 और 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
तनु तोमर ने 12वीं की परीक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण किया है उन्होंने 11वीं परीक्षा में भी प्रथम स्थान हासिल किया था। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए शिक्षकों ने यह अंदाजा लगाया की तनु तोमर इस वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य के टॉपर्स लिस्ट में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहेंगी। मीडिया से बातचीत के दौरान तनु तोमर ने कहा, कि मेरा सपना डाक्टर बनने का है और मैं मेडिकल परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाना चाहती हूं। मैं इस पूरे वर्ष परीक्षा की तैयारी के साथ पढ़ाई में पूरी तरह फोकस कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करूंगी।
कमेंट
कमेंट X