फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 10th 12th result 2021 date and time upmsp: date will be announce on or before 25 july

यूपी बोर्ड: 25 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की तिथि का हो सकता है एलान, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Thu, 22 Jul 2021 02:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 22 Jul 2021 02:07 PM IST
सार

कक्षा दसवीं का परिणाम पहले और कक्षा बारहवीं का परिणाम बाद में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
up board 10th 12th result 2021 date and time upmsp: date will be announce on or before 25 july
up board 2021 exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) इसी सप्ताह कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी करने की तिथि का एलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने परिणाम जारी करने की तैयारियां काफी हद तक पूरी कर ली हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कक्षा दसवीं और बारहवीं का परिणाम साथ में जारी होगा या अलग-अलग दिन।लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 25 जुलाई यानी रविवार तक कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित करने की तिथि का एलान कर देंगे।

विज्ञापन

up board result 2021
विज्ञापन

अभी तक नहीं जारी हुआ बारहवीं का रोल नंबर
अभी तक बोर्ड ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किए हैं, जिसकी मदद से वह आपना परिणाम देख सकेंगे। यही वजह है कि मीडिया रिपोर्ट्स में कक्षा दसवीं का परिणाम पहले और कक्षा बारहवीं का परिणाम बाद में जारी करने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि यूपी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट्स पर जाएं

परिणाम की घोषणा होते ही इसे सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक करने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को पेज पर जाकर 10वीं या 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। अब रिजल्ट पेज पर रोल नंबर, मोबाइल नंबर सहित मांगी गई जानकारी दर्ज कर सब्मिट करना होगा और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
ये हैं आधिकारिक वेबसाइट्स
https://results.amarujala.com/board/up-board
https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2021
https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2021

कुल 56.03 लाख विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 56,03,813 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से कक्षा बारहवीं के 29,94,312 और कक्षा दसवीं के 26,09,501 छात्र हैं।

यह भी पढ़िए - यूपी बोर्ड: इस बार नहीं जारी होगी मेरिट सूची, हो सकता है छात्रों का ये बड़ा नुकसान, पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed