फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP UP Board Exams 2021: No Merit List, Aspirants May Lose on Scholarship and other benefits too

यूपी बोर्ड: इस बार नहीं जारी होगी मेरिट सूची, हो सकता है छात्रों का ये बड़ा नुकसान, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 23 Jul 2021 09:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Jul 2021 09:42 PM IST
सार

इस बार कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कोई मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
UPMSP UP Board Exams 2021: No Merit List, Aspirants May Lose on Scholarship and other benefits too
up board - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा करेगा। प्रत्येक वर्ष मेरिट सूची के आधार पर, टॉपर्स को छात्रवृत्ति और कई अन्य लाभों से सम्मानित किया जाता है। हालांकि, इस साल बोर्ड टॉपर्स की मेरिट सूची जारी नहीं करेगा। जिसकी वजह से मेधावी छात्रों को इन लाभों से वंचित हो सकते हैं।

विज्ञापन


UP Board Result 2021
विज्ञापन


टॉपर्स के नाम पर सड़के बनने का काम भी हो सकता है बंद
अभी तक बोर्ड की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि बिना मेरिट सूची के छात्रवृत्तियों को कैसे प्रदान किया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉपर्स के नाम पर बनने वाली सड़कों का काम भी रद्द किया जा सकता है। दरअसल यूपी सरकार ने चार साल पहले टॉपर्स के नाम पर सड़क बनाने का काम शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की थी यह बड़ी घोषणा

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कोई मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी। क्योंकि कोविड -19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस वर्ष, छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर मार्कशीट दी जा रही है। 56 लाख से अधिक छात्र अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिनमें से कक्षा बारहवीं के 29,94,312 और कक्षा दसवीं के 26,09,501 छात्र हैं। 

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए इन वेबसाइट्स पर जाएं

परिणाम की घोषणा होते ही इसे सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अपना रिजल्ट सबसे पहले चेक करने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को पेज पर जाकर 10वीं या 12वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा। अब रिजल्ट पेज पर रोल नंबर, मोबाइल नंबर सहित मांगी गई जानकारी दर्ज कर सब्मिट करना होगा और रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन


यह भी पढ़िए - यूपी बोर्ड: 25 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की तिथि का हो सकता है एलान, यहां पढ़िए लेटेस्ट अपडेट 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed