😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
UP Board 10th 12th Exam 2021 Will UPMSP Cancel Exams or Conduct It As Per Schedule? Final Decision Likely This Week
{"_id":"609903deb3e8ec23b0397cde","slug":"up-board-10th-12th-exam-2021-will-upmsp-cancel-exams-or-conduct-it-as-per-schedule-final-decision-likely-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड एग्जाम 2021: जानिए, दसवीं- बारहवीं की स्थगित परीक्षाओं पर कब लिया जाएगा फैसला?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड एग्जाम 2021: जानिए, दसवीं- बारहवीं की स्थगित परीक्षाओं पर कब लिया जाएगा फैसला?
UP Board Exam Date 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दसवीं और बारहवीं कक्षा की स्थगित परीक्षाओं के आयोजन पर अंतिम निर्णय इस हफ्ते ले सकता है। बताया जा रहा है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की स्थगित परीक्षाओं का आयोजन कब होगा इस पर फैसला बोर्ड की तरफ से इसी हफ्ते लेने की संभावना है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। आपको बता दें कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ की अध्यक्षता में हुई कोरोना समीक्षा बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को 20 मई तक स्थगित करने फैसला लिया गया था।
2 of 3
up board 2021 exam
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित किया है। सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है और बारहवीं की परीक्षा को स्थगित किया है। सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए 20 जून को घोषित करेगी। आईसीएससीई बोर्ड ने भी 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। हालांकि, यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
3 of 3
यूपी बोर्ड परीक्षा।
- फोटो : amar ujala
ऐसा भी कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं अभी और आगे बढ़ सकती हैं। इन परीक्षाओं को फिर से स्थगित किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि योगी सरकार दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर फैसला जल्द ले सकती है। इससे पहले यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होने वाली थी। उससे पहले बोर्ड की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होने वाली थी लेकिन पंचायत चुनाव की वजह से स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है कि यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन पर कब फैसला लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X