फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP BEd JEE Counseling 2024: Seat allocation for Round-1 of counseling today, deposit fees till 24th

UP BEd JEE Counselling 2024: बीएड काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन आज, 24 तक फीस जमा करने का मौका

Wed, 21 Aug 2024 01:38 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

UP BEd JEE Counselling: बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले चरण के नतीजों की घोषणा आज, 21 अगस्त को होनी है। पहली काउंसलिंग में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 24 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश कंफर्म करना होगा।

विज्ञापन
UP BEd JEE Counseling 2024: Seat allocation for Round-1 of counseling today, deposit fees till 24th
UP BEd JEE 2024 Registration - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UP BEd JEE 2024: यूपी बीएड जेईई की पहले राउंड की काउंसलिंग में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों का सीट आवंटन का परिणाम घोषित होने वाला है। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में सत्र 2024-26 में दाखिले के लिए बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग के पहले चरण के नतीजों की घोषणा  बुधवार, 21 अगस्त को होने वाली है। विश्वविद्यालय द्वारा राउंड 1 काउंसलिंग परिणाम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को आवंटित सीटों की जानकारी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


UP BEd JEE 2024 Round 1 Counselling Result: ऐसे जानें अपनी आवंटित सीट

जिन परीक्षार्थियों ने बीयू द्वारा आयोजित UP BEd JEE 2024 राउंड 1 काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अपनी आवंटित सीट जानने के लिए इन चरणों का पालन करें।
विज्ञापन
  • आधिकारिक वेबसाइट, bujhansi.ac.in पर विजिट करें।
  • फिर बीएड प्रवेश परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद स्टूडेंट्स अपनी आवंटित सीट की जानकारी ले सकेंगे।

24 अगस्त तक भरें फीस
जिन उम्मीदवारों को UP BEd JEE 2024 के पहले राउंड की काउंसलिंग में सीट का आवंटित हुई है, उन्हें इन सीटों को कंफर्म करना होगा। इसके बाद संबंधित सीट के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। शुल्क भुगतान के बाद छात्र-छात्राएं अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सम्बन्धित कॉलेज में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राउंड 1 से बची सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग आयोजित होगी। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग 25 से 31 अगस्त तक किए जा सकेंगे। हालांकि, विश्वविद्यालय ने राउंड 2 काउंसलिंग के अंतर्गत च्वाइस फिलिंग के लिए एक अतिरिक्त दिन 1 सितंबर भी अभ्यर्थियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed