छात्रा ने बनाया ऐसा अनोखा गिफ्ट, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की एक छात्रा ने ऐसा अनोखा गिफ्ट आइटम बनाया है, जिसके लिए उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (India Book of Records) में दर्ज हो गया। इस छात्रा का नाम अपेक्षा कोट्टयरी है, जो कर्नाटक के मंगलौर में रहती हैं। वह बेसेंट ईवनिंग कॉलेज से स्नातकोत्तर (PG - Post Graduation) की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही घर पर ट्यूशन भी देती हैं।
अपेक्षा ने बताया कि वह अब तक 35 से ज्यादा अलग तरह के गिफ्ट आइटम्स बना चुकी हैं। लेकिन इस बार उनहोंने जो बनाया, उसने उन्हें खास पहचान दिला दी।
आगे जानें, क्या है वह गिफ्ट और देखें तस्वीर
अपेक्षा ने इस बार 'अतुल्य भारत' (Incredible India) थीम पर एक एक्सप्लोजन बॉक्स (Explosion Box Gift) बनाया है। इसकी खासियत ये है कि ये इस थीम पर बना देश में अब तक का सबसे लंबा एक्सप्लोजन बॉक्स है।
बंद होने पर इस बॉक्स का आकार 25 x 25 सेमी है। जब इसे पूरा खोला जाता है, तो इसकी लंबाई करीब 1000 सेमी हो जाती है। खुलने पर इसके अलग-अलग पन्नों पर भारत के सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, महान शख्सियतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तस्वीरें और उनके बारे में जानकारी दी गई है।
ये भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी ने दिए हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें कितनी है यहां की फीस
अपेक्षा बताती हैं कि 'मुझे बचपन से ही क्राफ्ट आइटम्स बनाने का बेहद शौक रहा है। मैं अक्सर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए उनके जन्मदिन या अन्य अवसरों पर खुद से गिफ्ट व क्राफ्ट आइटम्स तैयार करती रही हूं। धीरे-धीरे मैंने यू-ट्यूब के वीडियोज देख-देख कर कई नई चीजें सीखीं और उन्हें आजमाती गई। इससे पहले भी एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मेरा नाम दर्ज हो चुका है।'
अपेक्षा का कहना है कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम मिलने के बाद अब वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कोशिश करेंगी।
ये भी पढ़ें : इस शख्स के कारण आज हम देख रहे हैं वीडियो और फिल्में, गूगल ने बनाया डूडल
कमेंट
कमेंट X