फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Union Ministry of Education seeks inputs from Rajasthan Education Department 12th board political science question paper 

Rajasthan Board Exam: बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में कांग्रेस पार्टी से जुड़े सवालों का केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने लिया संज्ञान

Mon, 25 Apr 2022 11:15 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 11:15 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले पर कहा था कि राजनीति विज्ञान की परीक्षा में कांग्रेस का महिमामंडन करने की असफल कोशिश की गई।

विज्ञापन
Union Ministry of Education seeks inputs from Rajasthan Education Department 12th board political science question paper 
Union Ministry of Education - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के 12वीं बोर्ड की परीक्षा में राजनीति विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र में कांग्रेस पार्टी से संबंधित छह प्रश्न पूछे गए थे। अब इस मामले को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने संज्ञान में लिया है। मंत्रालय ने राजस्थान शिक्षा विभाग से मामले की जानकारी मांगी है। दरअसल, 12वीं के प्रश्न-पत्र में राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी से जुड़े 6 प्रश्न पूछे गए थे। पेपर में एक सवाल कम्युनिस्ट पार्टी के विभाजन और एक सवाल बसपा से भी जुड़ा है। प्रश्न-पत्र सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। इसके बाद से ही मामले पर बवाल जारी है। 

विज्ञापन




ये सवाल पूछे गए थे

  • 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल कितनी सीटें जीती थी?
  • कांग्रेस की सामाजिक एवं विचारधारात्मक गठबंधन के रूप में संक्षिप्त विवेचना कीजिए।
  • भारत में प्रथम तीन आम चुनावों में किस दल का प्रभुत्व रहा?
  • कांग्रेस ने 1967 का आम चुनाव किन परिस्थितियों में लड़ा व इसका क्या जनादेश मिला? विवेचना कीजिए।
  • आम चुनाव 1971 कांग्रेस की पुर्नस्थापना का चुनाव साबित हुआ। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
  • गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था?

भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी 
राजनीति विज्ञान की परीक्षा में कांग्रेस पार्टी से जुड़े सवालों पर कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा के बीच बयानबाजी भी हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मामले पर कहा था कि राजनीति विज्ञान की परीक्षा में कांग्रेस का महिमामंडन करने की असफल कोशिश की गई। इतिहास को इस तरीके से दर्शाने की कोशिश की है, जैसे कांग्रेस दूध की धुली हो। कांग्रेस के शासन में नए बच्चों के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश हो रही है। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने मामले पर बचाव करते हुए बताया था कि परीक्षा के प्रश्न-पत्र विशेषज्ञ बनाते हैं। इसमें सरकार की भूमिका नहीं होती। पहले भी राजनीतिक दलों से संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed