फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister of State for Education said that curriculum of any country will not be copied

Education: 'देश के किसी भी पाठ्यक्रम की नकल नहीं होगी', केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री का बड़ा बयान

Thu, 27 Apr 2023 05:05 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, भुवनेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, भुवनेश्वर। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 27 Apr 2023 05:05 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने भुवनेश्वर में आयोजित जी 20 शिक्षा कार्य समूह की तीसरी बैठक में विदेशी प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)2020 के तहत शिक्षा में आ रहे बदलावों की जानकारी दी।

विज्ञापन
Union Minister of State for Education said that curriculum of any country will not be copied
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुभाष सरकार ने बुधवार को कहा कि स्कूलों में वोकेशनल पाठ्यक्रम तैयार करने में किसी भी देश के पाठ्यक्रम की नकल यानी कॉपी पेस्ट नहीं किया जाएगा। स्कूली शिक्षा में वोकेशनल पाठ्यक्रम देश में इंडस्ट्री की मांग और भविष्य के रोजगार को देखते हुए तैयार होगा।

विज्ञापन


 सिंगापुर मॉडल के अच्छे सुझावों और योजनाओं के अध्ययन व संभावनाओं के तहत भारत अपने वोकेशनल पाठ्यक्रम में शामिल करेगा। सभी राज्यों से बात करके उनकी सहमति के साथ 2024 सत्र से स्कूली शिक्षा में छठीं कक्षा से कौशल विकास की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने भुवनेश्वर में आयोजित जी 20 शिक्षा कार्य समूह की तीसरी बैठक में विदेशी प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)2020 के तहत शिक्षा में आ रहे बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनईपी से अब मातृभाषा में पढ़ाई आजादी मिल रही है। छात्र अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ाई कर सकते हैं। छात्रों को स्कूलों में ही किताबी ज्ञान के साथ कौशल विकास की ट्रेनिंग मिलेगी ताकि वे अपनी पसंद के आधार पर रोजगार को चुन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे -धीरे नौकरी के तरीके में बदलाव आ रहा है। यदि तकनीक और कौशल को नहीं अपनाया तो नौकरी मिलना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत स्कूली शिक्षा पाठ्यक्रम में कौशल को शामिल करने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के शिक्षा व कौशल के काम को भारतीय स्कूली शिक्षा के पाठ़यक्रम में शामिल करने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed