{"_id":"63f09e781be542a95c0f68e4","slug":"union-education-minister-dharmendra-pradhan-said-shiksha-turned-into-ashiksha-in-bengal-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आरोप, राज्य में शिक्षा अशिक्षा में बदली; टोलाबाजी और कट मनी हावी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आरोप, राज्य में शिक्षा अशिक्षा में बदली; टोलाबाजी और कट मनी हावी
Sat, 18 Feb 2023 03:17 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sat, 18 Feb 2023 03:17 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Dharmendra Pradhan, Education Minister
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Union Education Minister Dharmendra Pradhan in WB: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित पश्चिम बंगाल सरकार पर राज्य के शिक्षा क्षेत्र में 'टोलाबाजी और कट मनी' (जबरन वसूली और कमीशन) को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहां एक धार्मिक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल में शिक्षा (Education) अशिक्षा (lack of education) में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और एक मंत्री की गिरफ्तारी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां पूरे घोटाले का पर्दाफाश करेंगी और दोषियों पर कार्रवाई करेंगी।
कमेंट
कमेंट X