{"_id":"6abb431b0c2bfef4920da1bd","slug":"unicef-report-5-crore-children-in-india-lack-sanitation-facilities-in-schools-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिसेफ रिपोर्ट: भारत के पांच करोड़ बच्चों के स्कूलों में सफाई की सुविधा नहीं, हर पांचवां विद्यार्थी इंडिया का","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूनिसेफ रिपोर्ट: भारत के पांच करोड़ बच्चों के स्कूलों में सफाई की सुविधा नहीं, हर पांचवां विद्यार्थी इंडिया का
Tue, 29 Sep 2026 10:26 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:26 AM IST
सार
यूनिसेफ की रिपोर्ट में भारत में स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर चिंता सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के करीब 5 करोड़ बच्चे स्कूलों में जरूरी स्वच्छता सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
यूनिसेफ रिपोर्ट
- फोटो : AI
विस्तार
भारत में अब भी करीब पांच करोड़ बच्चे ऐसे हैं, जिनके स्कूलों में साफ-सफाई (सैनिटेशन) की बुनियादी सुविधा तक नहीं है। यह खुलासा विश्व स्वास्थ्य संगठन- संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (डब्ल्यूएचओ- यूनिसेफ) के संयुक्त निगरानी कार्यक्रम की रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन
दुनिया की स्कूलों में पेयजल, स्वच्छता और साफ-सफाई की प्रगति 2015-2025 नाम की यह रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में स्कूलों में स्वच्छता सुविधा से वंचित बच्चों का करीब पांचवां हिस्सा भारत में है। यह संख्या दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है, जबकि दुनिया भर में ऐसे बच्चों की कुल संख्या 2025 में 24.4 करोड़ रही थी।
विज्ञापन
आकलन की गई अवधि में भारत में साफ-सफाई की सुविधा से वंचित स्कूलों की संख्या में 14 फीसदी की कमी आई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में बच्चे अभी भी इस बुनियादी सुविधा से दूर हैं। भारत के बाद इस मामले में नाइजीरिया में 3.4 करोड़, इथियोपिया में 2.6 करोड़, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 1.1 करोड़ और इंडोनेशिया में 80 लाख बच्चे प्रभावित हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X