{"_id":"6af197428bfa2fff4b09143e","slug":"unesco-report-rural-india-sees-a-huge-gender-gap-in-class-11-and-12-completion-only-59-girls-for-every-100-boy-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूनेस्को: गांवों में लड़कियां क्यों छोड़ रहीं स्कूल? 100 में से सिर्फ 59 पूरी कर रहीं 11वीं-12वीं की पढ़ाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूनेस्को: गांवों में लड़कियां क्यों छोड़ रहीं स्कूल? 100 में से सिर्फ 59 पूरी कर रहीं 11वीं-12वीं की पढ़ाई
Mon, 09 Nov 2026 03:19 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:19 PM IST
सार
यूनेस्को की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण भारत में लड़कियों की स्कूली पढ़ाई पूरी करने की दर लड़कों से काफी पीछे है। उच्च माध्यमिक स्तर पर कुल मिलाकर हर 100 लड़कों के मुकाबले 89 लड़कियां पढ़ाई पूरी कर पाती हैं, जबकि गांवों में यह आंकड़ा 59 है। शहरों में दोनों की स्थिति बराबर है। जानें गरीबी, सुविधाओं और सामाजिक रुकावटों का असर।
विज्ञापन
UNESCO Education Report
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भारत में लड़कियों की शिक्षा को लेकर सुधार जरूर हुआ है, लेकिन गांवों में आज भी बड़ी संख्या में लड़कियां अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रही हैं। यूनेस्को की नई रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण भारत में हर 100 लड़कों के मुकाबले सिर्फ 59 लड़कियां उच्च माध्यमिक स्तर की पढ़ाई पूरी कर पाती हैं। वहीं, शहरों में लड़के और लड़कियां इस मामले में बराबरी पर पहुंच चुके हैं। यह जानकारी यूनेस्को की Gender Equity in Access to Education रिपोर्ट में दी गई है। इसके आंकड़े बताते हैं कि गांवों में लड़कियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए अभी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनेस्को की रिपोर्ट में क्या बताया गया है?
यह रिपोर्ट 2026 की ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग यानी GEM रिपोर्ट का हिस्सा है। इसमें अलग-अलग देशों में लड़के और लड़कियों की शिक्षा से जुड़े अंतर का अध्ययन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का लैंगिक समानता सूचकांक कुल मिलाकर 0.89 है। ग्रामीण इलाकों में यह आंकड़ा 0.59 है, जबकि शहरों में 1.0 है। इस सूचकांक में 1 का मतलब है कि लड़के और लड़कियां बराबर दर से पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। रिपोर्ट में पढ़ाई पूरी करने की दर का आकलन उन लोगों के आधार पर किया गया है, जो तय उम्र से तीन से पांच साल बड़े हैं।
विज्ञापन
क्या भारत ने शिक्षा में सुधार किया है?
रिपोर्ट में भारत को शिक्षा के मामले में तेजी से सुधार करने वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि देश ने लड़के और लड़कियों के बीच पहले मौजूद अंतर का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा कम कर लिया है। साल 2000 में भारत उन 47 देशों में शामिल था, जहां उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के मामले में लड़कियां लड़कों से काफी पीछे थीं। अब स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अंतर अभी भी बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने समय पर पढ़ाई पूरी करने और देर से पढ़ाई पूरी करने, दोनों मामलों में तेजी से प्रगति की है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X