ULET Result 2021 Update: राजस्थान विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए यूएलईटी उत्तर कुंजी जारी, यहां इस सीधे लिंक से देखें
ULET Result 2021: उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि जो उत्तर कुंजी जारी की गई है वह अतंरिम प्रकृति की है, यानी अभी अंतिम उत्तर कुंजी आनी बाकी है। इसलिए, उम्मीदवार 12 नवंबर, 2021 तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ULET Result 2021 Update: राजस्थान विश्वविद्यालय ने एलएलबी प्रवेश परीक्षा, यूएलईटी उत्तर कुंजी 2021 जारी की है। जो उत्तर कुंजी जारी की गई है वह तीन वर्षीय के एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए है। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि जो उत्तर कुंजी जारी की गई है वह अतंरिम प्रकृति की है, यानी अभी अंतिम उत्तर कुंजी आनी बाकी है। इसलिए, उम्मीदवार 12 नवंबर, 2021 तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठा सकते हैं। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर सेट ए, बी और सी सेट में उपलब्ध है।
एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2021 यानी यूएलईटी परीक्षा 10 नवंबर, 2021 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि उनके द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी 15 नवंबर, 2021 को जारी की जाएगी। ULET उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड करने और आपत्तियां उठाने के चरण नीचे साझा किए गए हैं।
ULET Answer Key 2021 को डाउनलोड करने के चरण
- उम्मीदवारों को राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और उपलब्ध 'वेबसाइट लिंक्स' सेक्शन से 'ULET 2021' चुनें।
- दूसरी विंडो पर री-डायरेक्ट होने के बाद, 'ULET 2021 उत्तर कुंजी' पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी वाली पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
यहां अंतरिम उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए सीधा लिंक है https://www.uniraj.ac.in/
ULET Answer Key 2021 पर ऐसे कराएं आपत्ति
उत्तर कुंजी पर आधिकारिक नोटिस में लिखा है, उम्मीदवारों को पहले ULET उत्तर कुंजी 2021 को ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और उनके अनुमानित अंकों की गणना करनी होगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए, परीक्षार्थियों को उत्तर कुंजी में आपत्ति के संबंध में लिखित रूप में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, संयोजक, ULET-2021, विधि विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर पर 12-11-2021 को दोपहर 02.30 बजे के बीच प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाता है।
कमेंट
कमेंट X