फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UKPSC released 2023 exam calendar for various posts download it psc.uk.gov.in

UKPSC Exam Calendar 2023: उत्तराखण्ड राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेण्डर, जानें कब-कौन एग्जाम

Wed, 28 Dec 2022 02:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 02:54 PM IST
सार

UKPSC Exam Calendar 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2023 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। 

विज्ञापन
UKPSC released 2023 exam calendar for various posts download it psc.uk.gov.in
UKPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UKPSC Exam Calendar 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने साल 2023 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। विभिन्न पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों के संबंध में सूचना जारी की गई है। परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।  उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर में अगले साल जनवरी से दिसंबर तक निर्धारित सभी परीक्षाएं शामिल हैं। यूकेपीएससी कंबाइंड अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 02 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जबकि लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यूकेपीएससी कंबाइंड इंजीनियरिंग परीक्षा 2023 13 अगस्त को निर्धारित की गई है। परीक्षा कैलेंडर में पटवारी, लेखपाल, वन रक्षक, सहायक लेखाकार, जेल वार्डन, कनिष्ठ सहायक पदों आदि की तिथियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कुल 32 परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेण्डर जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत शासन से प्राप्त यूकेएसएसएससी की कुल 15 परीक्षाओं को भी परीक्षा कलेण्डर में शामिल किया गया है।  बता दें कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की महत्वपूर्ण परीक्षाओं पीसीएस परीक्षा 2023, लोवर पीसीएस परीक्षा 2023, सिविल जज जू.डि. परीक्षा 2023, आरओ, एआरओ परीक्षा 2023 एवं जेई परीक्षा 2023, वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा 2023, एपीएस परीक्षा 2023 आदि के संदर्भ में आयोग ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। जानकारी के मुताबिक लगभग 5,700 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Image



Image


उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के परीक्षा कलेण्डर में विभिन्न परीक्षा तिथियों का निर्धारण करते समय संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी परीक्षा तिथियों को बाकायदा ध्यान में रखा गया है। जिससे परीक्षाओं की तिथियों का आपस में क्लैश न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed