{"_id":"5ee8b6aa8ebc3e42c62395a5","slug":"uk-board-2020-10th-12th-evaluation-process-start-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Board 2020: 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, सबसे पहले परिणाम देखने के लिए खुद को करें रजिस्टर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UK Board 2020: 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, सबसे पहले परिणाम देखने के लिए खुद को करें रजिस्टर
Tue, 16 Jun 2020 05:42 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
uk board
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यहां हम बात बागेश्वर की कर रहे हैं परीक्षकों ने दो दिन में हाईस्कूल और इंटर की 4900 कापियां चेक की हैं। रविवार को 105 शिक्षकों ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर परीक्षाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन 13 टेबलों में किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक पीके तिवारी ने बताया कि दो दिन में हाईस्कूल की 27 हजार कापियों में से 2600 और इंटर की 24 हजार में 2300 कापियों का मूल्यांकन कर लिया गया है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की परीक्षा के मूल्यांकन के लिए सात टेबल और हाईस्कूल के लिए छह टेबल लगाई गई हैं। पहले चरण का मूल्यांकन 19 जून तक चलेगा। दूसरे चरण में 26 जून से तीन जुलाई तक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन के दौरान शिक्षक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। काफी दूर-दूर टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
खुद को रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X