फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ugc writes letter to vc and principals of universities colleges and institutions abou guidelines of Two Degree Programme

Two Degree Programme: एक साथ दो डिग्री प्राप्त करने से जुड़ी गाइडलाइन जारी, यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और संस्थानों को लिखा पत्र

Wed, 13 Apr 2022 07:23 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 07:23 PM IST
सार

Two Degree Programme: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से दो डिग्री को एक साथ पूरी करने संबंधी गाइडलाइन से जुड़े पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

विज्ञापन
ugc writes letter to vc and principals of universities colleges and institutions abou guidelines of Two Degree Programme
Two Degree Programme - फोटो : Social Media

विस्तार

Two Degree Programme: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और संस्थानों-कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। इस पत्र में दो डिग्री को समानांतर रूप से प्राप्त करने से संबंधित गाइडलाइन का जिक्र किया गया है। यूजीसी ने कहा है कि नई शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार शिक्षा को अधिक अनुभवात्मक, समग्र, एकीकृत, पूछताछ-संचालित, खोज-उन्मुख, शिक्षार्थी-केंद्रित, चर्चा-आधारित, सरल और आनंददायक बनाने की कोशिश करने की बात कही गई है। इसके अनुसार अब विभिन्न विषयों को रचनात्मक संयोजन और कल्पनाशील बनाने के लिए व्यवस्था की गई है। अब छात्रों के लिए पुरानी बाधाओं को हटा कर नई संभावनाएं पैदा करने पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

Two Degree Programme: नई शिक्षा नीति, 2020 में सुझाई गई है व्यवस्था
यूजीसी ने आगे बताया कि उच्च शिक्षा की बढ़ती मांग और सीमित सीटों की संख्या को देखते हुए कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने ओपन और डिस्टेंस लर्निंग पाठ्यक्रमों को जारी कर रखा है। कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं जिन्हें छात्र अपने घरों पर रह के सुविधा अनुसार भी पूरा कर सकते हैं। आयोग की ओर से छात्रों को एक साथ दो डिग्री को प्राप्त करने की मांग (जो कि नई शिक्षा नीति, 2020 में सुझाई गई है) का परीक्षण किया है। यह औपचारिक और गैर-औपचारिक शिक्षा मोड दोनों सुविधा की आवश्यकता पर जोर देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two Degree Programme: गाइडलाइन को लागू करने की अपील
यूजीसी ने अपने पत्र के आखिर में कहा कि उपरोक्त मांगों को देखते हुए आयोग ने दो डिग्री को एक साथ पूरा करने से संबंधित गाइडलाइन जारी की है। सभी विश्विद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों से निवेदन किया है कि छात्रों की सुविधा के लिए इन गाइडलाइन को लागू करें।

विज्ञापन

Two Degree Programme: आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है गाइडलाइन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से दो डिग्री को एक साथ पूरी करने संबंधी गाइडलाइन से जुड़े पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इच्छुक छात्र यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूजीसी की ओर से विश्विद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों को लिखे गए पत्र को देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

यूजीसी की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के पीडीएफ को देखने के लिए यहां क्लिक करें।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed