{"_id":"5ea261bf9965162e233a1944","slug":"ugc-release-list-of-scheme-and-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC ने दी शिक्षकों और छात्रों को राहत, स्कीमों की आवेदन की बढ़ाई तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC ने दी शिक्षकों और छात्रों को राहत, स्कीमों की आवेदन की बढ़ाई तिथि
Fri, 24 Apr 2020 10:06 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
UGC
आज पूरा देश लॉकडाउन है, ऐसे में फेलोशिप के साथ-साथ उच्च शिक्षा से जुड़ी अनेकों स्कीमों के लिए उम्मीदवार तय समय पर आवेदन नहीं कर पाएं। अब यूजीसी उनके लिए एक नया अवसर लेकर आया है। छात्रों और शिक्षकों को विश्र्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी स्कीमों में आवेदन करने की समयसीमा को बढ़ा दिया है यानि अब उम्मीदवार इसके लिए 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 निर्धारित की गई थी। बता दें कि छात्रों और शिक्षा की लगातार मांग आ रही है। बता दें कि शिक्षकों और छात्रों ने यूजीसी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से सोशल मीडिया के जरिए अपनी मांग उठाई थी। इन्हीं शिकायतों के चलते यूजीसी ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि कई ऐसी फेलोशिप स्कीम हैं जिनके लिए छात्रों के साषथ शिक्षक भी लंबे समय तक इंतजार करते हैं। ऐसे में जो आवेदन नहीं कर पाते हैं वो परेशान हो जाते हैं। यूजीसी ने छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों से जुड़ी कुल 32 अलग- अलग योजनाओं की तय अवधि बढ़ाई है। ये जानकारी यूजीसी ने सभी विश्र्वविद्यालयों को पत्र लिखकर दी है। साथ ही ये निर्देश दिए हैं कि वे इससे सभी को अवगत कराएं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X