{"_id":"5e6ad9988ebc3ea4e448f4ba","slug":"ugc-prepared-its-first-deemed-to-be-university-portal-syllabus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी ने तैयार किया पहला डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी पोर्टल पाठ्यक्रम, छात्रों को होगी सुविधा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी ने तैयार किया पहला डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी पोर्टल पाठ्यक्रम, छात्रों को होगी सुविधा
Fri, 13 Mar 2020 06:23 AM IST
गौरव पाण्डेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम, प्रोग्राम डिपार्टमेंट, स्कूल व ऑफ कैंपस सेंटर को लेकर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित नहीं कर पाएंगे। छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पहला डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर एक क्लिक पर सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध होंगी। आयोग ने 127 विश्वविद्यालयों को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी की श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन
यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने सभी 127 कुलपतियों को पत्र लिखकर अलग से वेब पोर्टल बनाए जाने की जानकारी दी है। पोर्टल पर विश्वविद्यालय को अपनी सभी जानकारियां अपलोड करनी होगी। इसी पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालयों को आयोग से विभिन्न प्रकार की अनुमति लेनी होगी। पोर्टल के जरिए छात्र और अभिभावकों को इनकी जानकारियां मिल सकेंगी। इसमें यह भी बताना होगा कि कौन सा कोर्स, स्कूल को कहां से मान्यता मिली हुई है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X