फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC Notice 2025: IITs, IIMs, AMU Among 89 Institutions Pulled Up for Violating Anti-Ragging Guidelines

UGC Defaulters List: यूजीसी ने IIT, IIM और AMU समेत 89 संस्थानों को किया डिफॉल्टर घोषित; जानें उनके नाम

Sun, 29 Jun 2025 03:00 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Jun 2025 03:00 PM IST
सार

UGC Guidelines Violation: यूजीसी ने एंटी-रैगिंग दिशानिर्देशों का पालन न करने पर आईआईटी, आईआईएम, एएमयू सहित 89 संस्थानों को नोटिस भेजा है। अगर 30 दिन के अंदर इसका पालन नहीं हुआ तो फंडिंग और मान्यता रद्द हो सकती है।

विज्ञापन
UGC Notice 2025: IITs, IIMs, AMU Among 89 Institutions Pulled Up for Violating Anti-Ragging Guidelines
UGC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UGC Anti-Ragging Defaulters List 2025: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने एंटी-रैगिंग नियमों की अनदेखी पर कड़ा रुख अपनाते हुए देशभर के 89 संस्थानों को डिफॉल्टर घोषित किया है। इनमें आईआईटी-बॉम्बे, आईआईटी-खड़गपुर, आईआईएम रोहतक, एएमयू जैसे देश के प्रमुख संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन


यूजीसी के अनुसार, इन संस्थानों ने छात्रों और संस्थानों की अनिवार्य एंटी-रैगिंग घोषणाएं (Undertaking) अब तक सबमिट नहीं की हैं, जो कि रैगिंग विरोधी विनियम, 2009 के अंतर्गत जरूरी है।
विज्ञापन

इन प्रमुख संस्थानों का नाम शामिल

  • आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी पलक्कड़
  • आईआईएम बॉम्बे, आईआईएम रोहतक, आईआईएम तिरुचिरापल्ली
  • एम्स रायबरेली, एनआईडी दिल्ली, एनआईडी आंध्र प्रदेश, एनआईडी हरियाणा
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), इग्नू, नालंदा विश्वविद्यालय, आईएसआई कोलकाता
  • एनआईपीईआर हैदराबाद (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन्स्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च)

30 दिन में सुधार नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई

यूजीसी सचिव मनीष जोशी के अनुसार, "इन संस्थानों को पहले भी कई बार एडवाइजरी, हेल्पलाइन कॉल और डायरेक्ट इंटरवेंशन के जरिए सूचित किया गया, लेकिन फिर भी नियमों का पालन नहीं हुआ।" यूजीसी ने इन संस्थानों को चेतावनी दी है कि यदि 30 दिनों के भीतर नियमों का पालन नहीं किया गया, तो यूजीसी फंडिंग, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और मान्यता/संस्थागत संबद्धता तक रद्द की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं UGC की एंटी-रैगिंग गाइडलाइंस?

रैगिंग विरोधी विनियम, 2009 के अनुसार:
  • हर छात्र को एडमिशन के समय और प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग जमा करनी होती है।
  • इसके साथ ही, संस्थान को भी यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी छात्रों से यह घोषणाएं ली गई हैं और रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
  • यह नियम छात्र सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed