UGC NET JRF Answer Key 2023: यूजीसी नेट जेआरएफ की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
UGC NET JRF June 2023: एनटीए ने यूजीसी नेट जेआरएफ की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC NET JRF June 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार छह जुलाई 2023 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
एनटीए की तरफ से जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों के पास 08 जुलाई की रात 11:50 बजे तक का समय है। प्रति चुनौती वाले प्रश्न के लिए 200 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त, एनटीए ने स्पष्ट किया है कि बिना शुल्क प्राप्ति के किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
UGC NET उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
बता दें कि इस साल यूजीसी नेट परीक्षा दो चरणों में हुई। पहला चरण 13 से 17 जून तक आयोजित किया गया था। दूसरे चरण की परीक्षा 19 से 22 जून तक 6,39,069 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। पहले चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 जून को जारी किया गया था। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 जून को जारी किया गया था।
कमेंट
कमेंट X