{"_id":"5f041bb98ebc3e42c317522a","slug":"ugc-net-jnuee-ignou-2020-nta-opens-correction-facility-on-nta-nic-in-check-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट, जेएनयूईई समेत कई परीक्षाओं के लिए आवेदन में संशोधन शुरू, बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूजीसी नेट, जेएनयूईई समेत कई परीक्षाओं के लिए आवेदन में संशोधन शुरू, बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र
Tue, 07 Jul 2020 12:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी नेट और जेएनयूईई समेत कई परीक्षाओं के लिए आवेदन में सुधार की विंडो खुल चुकी है। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं। एनटीए ने आवेदन में सुधार की विंडो छह जुलाई से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन करने के साथ ही परीक्षा केंद्र के शहर में भी बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों को यह विकल्प भी दिया है कि वह परीक्षा देने के लिए चुने गए अपने परीक्षा केंद्र में भी बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर उम्मीदवार अपने पूर्व में भरे गए परीक्षा केंद्र के शहरों को बदलना चाहते हैं, तो वो अपने आवेदन फॉर्म में यह संशोधन भी कर सकते हैं। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के शहरों में बदलाव का भी विकल्प दिया है। अभ्यर्थी इग्नू पीएचडी और ओपेनमैट (एमबीए) 2020, एआईईईए 2020, जेएनयूईई 2020, यूजीसी नेट जून 2020, ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2020 और एआईएपीजीईटी 2020 परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म में सुधार और परीक्षा केंद्र के शहर को बदल सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विश्वविद्यालय ने अदालत में परीक्षाओं को लेकर कही ये बात, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन
अगर आप एनटीए की विभिन्न परीक्षाओं के लिए आदेन में सुधार एवं परीक्षा केंद्रों के शहर में बदलाव करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in है, जिसके जरिए आप यूजीसी नेट और अन्य परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X