फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Online exam to start from July 10, left out students can appear in physical exam in September: DU to HC

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अदालत में परीक्षाओं को लेकर कही ये बात, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 07 Jul 2020 11:48 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Online exam to start from July 10, left out students can appear in physical exam in September: DU to HC
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ओपन बुक परीक्षा 10 जुलाई से शुरु कराने का निर्णय किया गया है। विद्यार्थियों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। अगर कोई विद्यार्थी ओपन बुक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है, तो उसे सितंबर में उपस्थित होकर परीक्षा की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


डीयू ने कोर्ट में यह बात सोमवार को कही। विश्वविद्यालय का कहना है कि अगर कोई विद्यार्थी प्रश्नपत्र डाउनलोड करते और उत्तर पुस्तिका अपलोड करने में विफल रहता है, तो उसे छूट दी जाएगी। सोमवार को न्यायमूर्ति हीमा कोहली एवं न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन


डीयू के ही एक दूसरे मामले में भी सुनवाई होनी है जिसके लिए कोर्ट ने 9 जुलाई की तारीख तय की है।  दरअसल, कोर्ट में ऑनलाइन परीक्षा के संचालन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान डीयू ने अदालत को यह बताया कि ओपन बुक परीक्षा 10 जुलाई से होगी और जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं को नहीं दे पाएंगे, वो सितंबर में उपस्थित होकर परीक्षाएं दे सकते हैं।  बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम का विरोध हो रहा है। इन परीक्षाओं को लेकर शनिवार से मॉक टेस्ट भी शुरू हो चुका है। मॉक टेस्ट में विद्यार्थियों ने कई तकनीकी समस्याएं आने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed