{"_id":"5f65da068ebc3e8b5023f883","slug":"ugc-net-admit-card-2020-nta-releases-hall-ticket-for-some-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
Sat, 19 Sep 2020 05:46 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 19 Sep 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
UGC NET 2020
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को कुछ पेपरों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनटीए ने UGC-NET के जून/सितंबर सेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर कुछ पेपरों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
ntanet.nic.in
बता दें कि इस साल यूजीसी नेट की परीक्षा 24 सितंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा पांच नवंबर तक कई पाली में होगी। एनटीए ने विषयवार शेड्यूलके हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किया है। अभी फिलहाल एनटीए ने जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 24-25 सितंबर को है, उनके लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। बाकी अन्य विषयों के लिए जल्द ही एनटीए एडमिट कार्ड जारी करेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-झारखंड: नौवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्रों के लिए 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन
अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए। तभी ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा। यूजीसी नेट की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से बारह बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगी। गौरतलब है कि इस साल यूजीसी नेट की परीक्षा 24, 25, 29 व 30 सितंबर, 1,7,9,17,21, 22, 23 अक्टूबर व 5 नवंबर को होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in है।
-यहां आपको “UGC NET admit card 2020” का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-आप जहां अपनी जानकारी भरने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X